{"_id":"629c1d3f2fdcc74961146922","slug":"deepak-chahar-wedding-photos-suresh-raina-and-anurag-thakur-joins-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepak Chahar Wedding: दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में पहुंची क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Deepak Chahar Wedding: दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में पहुंची क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां, देखें तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 05 Jun 2022 09:27 AM IST
सार
दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में क्रिकेट जगत के कई सितारे शामिल हुए। उनके अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 10
दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने एक जून को जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद दीपक और जया ने अपनी शादी का रिसेप्शन भी दिया है, जिसमें खेल जगत कई कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए। हालांकि, भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी इस शादी का हिस्सा नहीं थे, लेकिन टी20 टीम के अधिकतर खिलाड़ी रिसेप्शन में पहुंचे थे। दीपक और जया ने इस रिसेप्शन की फोटो भी शेयर की हैं।
2 of 10
दीपक चाहर की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
29 मई को आईपीएल खत्म होने की ठीक बाद दीपक चाहर ने एक जून को शादी की थी और बाद में इसका रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में टीम इंडिया के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए।
3 of 10
दीपक चाहर की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी दीपक चाहर की शादी में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। इन दोनों खिलाड़ियों के गेंदबाजी करने का अंदाज लगभग एक समान है। दोनों गेंदबाज गेंद को स्विंग कराने में महारत रखते हैं और पावरप्ले में विकेट चटकाने में माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
दीपक चाहर की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर के साथी खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर भी शादी के रिसेप्शन में पहुंचे। शार्दुल और दीपक ने आईपीएल में साथ मिलकर चेन्नई के लिए कमाल किया था और टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, अब शार्दुल ठाकुर दिल्ली के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में अनुराग ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। उनके अलावा सुरेश रैना जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी भी इस शादी का हिस्सा बने।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।