फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: ग्लोबल वार्मिंग की वजह से सिकुड़ गए ग्लेशियर, अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध, पढ़ें अहम समाचार

Sun, 05 Jun 2022 06:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 Jun 2022 06:26 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 05 June Today: Important and big news stories of 05 June updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पर्यावरण में प्रदूषण घुलने के चलते बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय में 40 साल में 3.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से ग्लेशियर सिकुड गए हैं। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। जो बाइडन के डेलावेयर में रेहोबोथ बीच स्थित घर के निकट एक छोटा विमान नो फ्लाई जोन में घुस आया। साथ ही हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया है, जिसमें 12 कामगारों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 05 June Today: Important and big news stories of 05 June updates on Amar Ujala
ग्लेशियर। - फोटो : अमर उजाला

हिमालय पर ग्लोबल वार्मिंग का असर
पर्यावरण में प्रदूषण घुलने के चलते बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय में 40 साल में 3.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से ग्लेशियर सिकुड गए हैं। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। खासकर छोटे ग्लेशियरों पर इसका असर अधिक देखा जा रहा है। चार दशक पहले तक हिमालय रेंज में ग्लेशियर का क्षेत्रफल 30 लाख हेक्टेयर था।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 05 June Today: Important and big news stories of 05 June updates on Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। जो बाइडन के डेलावेयर में रेहोबोथ बीच स्थित घर के निकट शनिवार को एक छोटा विमान निषिद्ध हवाई क्षेत्र (नो फ्लाई जोन) में घुस गया। जिसके बाद सुरक्षा में लगी सीक्रेट सर्विस ने एहतियातन अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को सेफ हाउस पहुंचा दिया। हालांकि बाद में पता चला कि उनकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था और विमान गलती से वहां पहुंच गया था।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 05 June Today: Important and big news stories of 05 June updates on Amar Ujala
धौलाना में केमिकल फैक्टरी में भीषण धमाका - फोटो : अमर उजाला

धौलाना में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 12 की मौत
हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया है, जिसमें 12 कामगारों की मौत हो गई, जबकि 19 से अधिक घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि रुही पटाखा फैक्टरी में शनिवार दोपहर तीन बजे हादसा हुआ। फिलहाल घायलों और शवों को फैक्टरी से बाहर निकालने में अधिकारी जुटे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 05 June Today: Important and big news stories of 05 June updates on Amar Ujala
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

IIFA Awards: विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कृति सनेन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2022 के कार्यक्रम का शनिवार को अंतिम दिन था। इस साल का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी फिल्म सरदार उधम के लिए जीता। बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड अभिनेत्री कृति सेनन को उनकी फिल्मी मिमी के लिए दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed