दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मूसेवाला के शरीर पर गोली के 19 निशान थे। उनकी हत्या के बाद पूरे देश में उनके फैंस में शोक की लहर है। लोग अपने-अपने अंदाज में मूसेवाला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के तमाम वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं, जिसमें लोग नंबर प्लेट, कार्ड, स्टीकर और टैटू के जरिए सिद्धू मूसेवाला को याद कर रहे हैं। इस खबर में हम आपको ऐसे कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिससे लोग सिद्धू मूसेवाला को याद कर रहे हैं या उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं...
Sidhu Moose Wala: नंबर प्लेट से लेकर कार्ड्स पर छाए मूसेवाला, फैंस कुछ इस अंदाज में कर रहे याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंबर प्लेट पर मूसेवाला की तस्वीर
मूसेवाला के प्रशंसकों में सबसे ज्यादा युवा लोग थे। वे मूसेवाला के गानों, ड्रेसिंग और स्टाइल को अपनाते थे। उनकी हत्या के बाद कई लोगों ने अपनी बाइक या कार या अन्य किसी वाहन की नंबर प्लेट पर मूसेवाला की तस्वीर लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी तस्वीर के साथ 'लीजेंड' शब्द का इस्तेमाल किया गया।
फैंस ने बनावाया टैटू
मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फैंस ने उनका टैटू भी बनावाया। सोशल मीडिया पर ऐसे कई टैटू वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ फैंस ने उनकी तस्वीर का टैटू कराया है। कुछ ने वह तारीख भी मेंशन की है, जिस दिन उनकी हत्या की गई। कई लोगों ने तो उस ट्रैक्टर का नंबर (5911) भी मूसेवाला की तस्वीर के साथ टैटू कराया है।
गायक मूसेवाला की मौत के बाद उनके प्रशंसक उनकी तस्वीर लगी टी-शर्ट पहनकर सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटोज अपलोड कर रहे हैं। इसके जरिए सभी गायक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
परिवार से मिले अमित शाह
इस बीच मूसेवाला के माता-पिता से मिलने चंडीगढ़ पहुंचं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। इस दौरान शाह ने परिवार को सांत्वना बंधाई और उनके दुख में शामिल हुए। उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को मूसेवाला के घर का दौरा किया था और उनके परिवार को आश्वासन दिया था कि गायक के हत्यारों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाला जाएगा।