Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
NDA Coalition Partners meeting after Lok Sabha Election Result PM Modi Chandrababu Naidu Nitish Kumar
{"_id":"6660644c445f8defa605c01c","slug":"nda-coalition-partners-meeting-after-lok-sabha-election-result-pm-modi-chandrababu-naidu-nitish-kumar-2024-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NDA Meeting in PHOTOS: सबसे अधिक सीटें जीते नायडू PM मोदी के बगल में बैठे, नीतीश उसके बाद; सरकार बनाने पर मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NDA Meeting in PHOTOS: सबसे अधिक सीटें जीते नायडू PM मोदी के बगल में बैठे, नीतीश उसके बाद; सरकार बनाने पर मंथन
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद, नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की पहली बैठक हुई। बैठक में जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना सहित अन्य दल शामिल हुए। बैठक में सरकार बनाने को लेकर मंथन हुआ।
2 of 7
NDA Meeting
- फोटो : X/bjp4India or Videogram
बैठक के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार शामिल हुए। बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने अपने विचार रखे और तीसरी बार एनडीए को जनादेश देने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा और जल्द ही सभी सांसदों की बैठक होगी।
3 of 7
NDA Meeting
- फोटो : X/bjp4India or Videogram
बैठक से पहले, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया। शिवसेना को महाराष्ट्र में सात और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
NDA Meeting
- फोटो : X/bjp4India or Videogram
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। इसके वरिष्ठ नेता कनकमेडला रविंद्र कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और जनसेना के साथ हमारा चुनाव पूर्व समझौता महज राजनीतिक अंकगणित की सौदेबाजी नहीं है, बल्कि यह विश्वसनीयता का बंधन है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
NDA Meeting
- फोटो : X/bjp4India or Videogram
लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि मैं देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।