😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Nitin Gadkari: From Hydrogen, Multi-Story Road to Flying Bus, 10 Unique Future Plans of Nitin Gadkari
{"_id":"6300d1cdd6a52776e33f64e1","slug":"nitin-gadkari-from-hydrogen-multi-story-road-to-flying-bus-10-unique-future-plans-of-nitin-gadkari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: हाइड्रोजन, मल्टी स्टोरी सड़क से उड़ने वाली बस तक, नितिन गडकरी की भविष्य की 10 अनोखी योजनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nitin Gadkari: हाइड्रोजन, मल्टी स्टोरी सड़क से उड़ने वाली बस तक, नितिन गडकरी की भविष्य की 10 अनोखी योजनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:24 PM IST
सार
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने अनूठे कामों के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको नितिन गडकरी की ऐसे ही 10 ड्रीम प्रोजेक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिनसे देश में एक नई क्रांति आ सकती है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 11
नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देश की पहली डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस गुरुवार को मुंबई की सड़कों पर दौड़ती हुए दिखाई दी। इसका उद्घाटन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया। नितिन गडकरी एक और वजह से चर्चा में हैं। भाजपा ने उन्हें पार्टी की सर्व शक्तिमान इकाई पार्लियामेंट्री बोर्ड से हटा दिया है। इसे लेकर सबके अपने तर्क हैं। क्या है ऐसा जो गडकरी को कभी रोडकरी तो कभी सभी दलों, जिसमें विरोधी भी शामिल हैं, का चहेता बनाता है? आइए जानते हैं गडकरी की शख्सियत को दिखाने वाली कुछ ऐसी ही अनोखी योजनाओं के बारे में, जो गडकरी को खास बनाती है...
Trending Videos
2 of 11
हाइड्रोजन से चलने वाली कार
- फोटो : अमर उजाला
1. हाइड्रोजन से चले गाड़ियां, ट्रेन और फ्लाइट: नितिन गडकरी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह चाहते हैं कि देश में पानी से हाइड्रोजन तैयार हो। इससे गाड़ियां, हवाई जहाज, ट्रेन चल सके। फार्मास्यूटिकल, कैमिकल, मैकेनिकल, स्टील इंडस्ट्रीज सब हाइड्रोजन से चले। अगर ऐसा होता है तो देश से वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण पूरी तरह से खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
गाड़ियों में हॉर्न का सिस्टम बदलेगा
- फोटो : अमर उजाला
2. ध्वनि प्रदूषण खत्म करने के लिए हॉर्न सिस्टम बदलेगा: नितिन गडकरी ने ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए देश की गाड़ियों से हॉर्न सिस्टम को भी बदलने का फैसला लिया है। गडकरी का कहना है कि अब हॉर्न कर्कश नहीं होगा, मधुर आवाज निकलेगी। मतलब अब गाड़ियों का हॉर्न भारतीय म्यूजिक पर बजेगा। नए हॉर्न में बांसुरी, तबला, वायलिन, हारमोनियम जैसे वाद्ययंत्रों की आवाज का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही परिवहन मंत्रालय की तरफ से कानून लाया जा सकता है।
4 of 11
Nitin Gadkari unveiled Electric Double-Decker Bus in Mumbai
- फोटो : Twitter
3. इलेक्ट्रिक गाड़ियां: नितिन गडकरी ने 2030 तक देशभर से पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों को खत्म करने की योजना बनाई है। इसकी जगह इलेक्ट्रिक कार, बस, बाइक व अन्य गाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गुरुवार को ही मुंबई में देश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को लॉन्च किया गया। इस दौरान नितिन गडकरी खुद मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 11
मल्टीस्टोरी रोड
- फोटो : अमर उजाला
4. ट्रैफिक कम करने के लिए मल्टीस्टोरी सड़क का निर्माण: देश में ट्रैफिक की स्थिति काफी खराब है। इस समस्या से निपटने के लिए नितिन गडकरी ने मल्टी स्टोरी सड़कों पर काम करना शुरू किया है। पुणे में नीचे सड़क उसके ऊपर फ्लाई ओवर फिर उसके ऊपर फ्लाई ओवर, नागपुर में नीचे रोड, ऊपर फ्लाई ओवर और उसके ऊपर मेट्रो चलनी शुरू हो गईं हैं। इसी तरह चेन्नई में इसी तरह मल्टी स्टोरी रोड बन रहीं हैं। जोधपुर समेत अन्य कई शहरों में इसपर काम शुरू हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X