{"_id":"6300ffeba8a702091f1f13f5","slug":"dinesh-karthik-dipika-pallikal-celebrate-7th-wedding-anniversary-shares-romantic-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dipika-Karthik Photo: दीपिका पल्लीकल और कार्तिक की शादी के 7 साल पूरे, CWG मेडलिस्ट ने रोमांटिक तस्वीर शेयर की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dipika-Karthik Photo: दीपिका पल्लीकल और कार्तिक की शादी के 7 साल पूरे, CWG मेडलिस्ट ने रोमांटिक तस्वीर शेयर की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 20 Aug 2022 09:10 PM IST
सार
दीपिका और दिनेश कार्तिक साल 2013 में मिले थे। दो साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था और 2015 में दोनों ने शादी कर ली थी। दरअसल, दो दिन पहले यानी गुरुवार को दिनेश ने भी दीपिका को शादी की सातवीं सालगिरह की बधाई दी थी। वहीं, शनिवार को दीपिका ने दिनेश को बधाई दी।
विज्ञापन
1 of 8
दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल की शादी को सात पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इसमें दिनेश कार्तिक दीपिक को गले लगाए हुए हैं। दीपिका ने इसके कैप्शन में लिखा- हमारी खुशी के सात साल। इसे दिनेश ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी के तौर पर शेयर किया है।
2 of 8
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका और दिनेश कार्तिक साल 2013 में मिले थे। दो साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था और 2015 में दोनों ने शादी कर ली थी। दरअसल, दो दिन पहले यानी गुरुवार को दिनेश ने भी दीपिका को शादी की सातवीं सालगिरह की बधाई दी थी। वहीं, शनिवार को दीपिका ने दिनेश को बधाई दी।
3 of 8
दीपिका पल्लीकल (दाएं) ने सौरव घोषाल के साथ मिलकर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता
- फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश और दीपिका की शादी दो बार अलग-अलग रीति रिवाजों से हुई थी। 18 अगस्त को दोनों ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से और 20 अगस्त को हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। इसलिए दोनों ने अलग-अलग दिनों पर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
दीपिका और दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले 2007 में उनकी शादी उनके बचपन की दोस्त निकिता से हुई थी। हालांकि, दिनेश और निकिता का तलाक 2012 में हो गया था। बाद में निकिता ने भारत के ही एक और खिलाड़ी मुरली विजय से शादी कर ली थी। वहीं, दिनेश ने दीपिका से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 8
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल बच्चों के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल दिनेश कार्तिक जुड़वा बच्चों के पिता बने। दिनेश ने सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ तस्वीर शेयर की थी। दिनेश और दीपिका ने अपने बच्चों का नाम बहुत ही स्पेशल रखा है। एक का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और दूसरे का नाम जियान पल्लीकल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।