{"_id":"6300f2dbb21da11869622ab8","slug":"three-muslim-mlas-request-president-to-revoke-gujarat-decision-to-release-11-convicts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bilkis Bano Case: तीन विधायकों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, सरकार को फैसला वापस लेने के निर्देश देने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bilkis Bano Case: तीन विधायकों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, सरकार को फैसला वापस लेने के निर्देश देने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 20 Aug 2022 08:45 PM IST
सार
पत्र में कहा गया है कि बिलकिस बानो के सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले के 11 दोषियों को रिहा करने का आदेश देने वाली गुजरात भाजपा सरकार के शर्मनाक फैसले ने उस दिन (जिस दिन आदेश दिया गया) को कलंकित कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
बिलकिस बानो (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात के तीन कांग्रेस विधायकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बिलकिस बानो मामले में गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के 'शर्मनाक फैसले' को वापस लेने के लिए निर्देश देने की मांग की है।
शेख ने शनिवार को कहा, तीन विधायक ज्ञानसुद्दीन शेख, इमरान खेडावाला और जावेद पीरजादा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।
शेख ने पत्र की एक प्रतिलिपि को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, गुजरात कांग्रेस विधायक ज्ञानसुद्दीन शेख, इमरान खेडावाला और जावेद पीरजादा ने बिलकिस बानो मामले के संबंध में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है।
Trending Videos
विधायकों ने पत्र में क्या कहा?
2 of 6
कांग्रेस का वर्कशॉप
- फोटो : Social Media
राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा गया है कि बिलकिस बानो के सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले के 11 दोषियों को रिहा करने का आदेश देने वाली गुजरात भाजपा सरकार के शर्मनाक फैसले ने उस दिन (जिस दिन आदेश दिया गया) को कलंकित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोषियों को रिहा कर भाजपा सरकार ने दिखाई संवेदनहीनता
3 of 6
बिलकिस बानो मामले के दोषियों का रिहाई के बाद फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्र में आगे कहा गया, केंद्र सरकार का स्पष्ट दिशानिर्देश है कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे बलात्कारियों को क्षमा की नीति के तहत रिहा नहीं किया जाना चाहिए। गुजरात की भाजपा सरकार ने बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों को क्षमा करके अपनी संवेदनहीनता दिखाई है। यह न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के लिए निराशाजनक फैसला है।
बलात्कार-हत्या अपराध लिए दी जाए कड़ी से कड़ी सजा
4 of 6
बिल्किस बानो केस में रिहा हुए दोषी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमे कहा गया है कि बिलकिस बानो मामले के दोषियों को 2002 के गुजरात सांप्रदायिक दंगों के दौरान सामूहिक बलात्कार और उनकी तीन साल की बेटी सहित परिवार के सात सदस्यों की हत्या के अपराध के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इसके विपरीत गुजरात की भाजपा सरकार ने इस तरह के जघन्य अपराधों के अपराधियों को माफ कर दिया है।
विज्ञापन
विपक्षी दल कर रहे सरकार की तीखी आलोचना
5 of 6
बिलकिस बानो मामले में जेल से छूटने के बाद दोषी
- फोटो : सोशल मीडिया
सभी 11 दोषियों को 2002 में बिलकिस बानों के सामूहिक बलात्कार और सांप्रदायिक दंगों के दौरान उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 15 अगस्त को गुजरात की भाजपा सरकार द्वारा उन्हें रिहा करने की अनुमति दी गई। क्षमा नीति के तहत उनकी रिहाई की विपक्षी दलों के द्वारा तीखी आलोचना की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X