{"_id":"6300deadda65cb04c908060e","slug":"ind-vs-zim-2nd-odi-highlights-india-beat-zimbabwe-by-5-wickets-at-harare-shardul-thakur-sanju-samson-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: भारत ने पांच विकेट से जीता मैच, पिछले 11 मैचों में 10वीं जीत, लगातार चौथी वनडे सीरीज अपने नाम की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: भारत ने पांच विकेट से जीता मैच, पिछले 11 मैचों में 10वीं जीत, लगातार चौथी वनडे सीरीज अपने नाम की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 20 Aug 2022 08:08 PM IST
सार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 38.1 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। उसकी ओर से शॉन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने 25.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा वनडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 38.1 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। उसकी ओर से शॉन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने 25.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने 39 गेंदों में 43 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संजू सैमसन
Trending Videos
2 of 6
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम की.यह पिछले 11 वनडे में 10वीं जीत है। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच गंवाने के बाद भारत ने 11 में से 10 वनडे जीते हैं। वहीं, यह 2022 में भारत की लगातार चौथी वनडे सीरीज जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने दो बार वेस्टइंडीज और एक वनडे सीरीज में इंग्लैंड को शिकस्त दी है। केएल राहुल ने अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जीती है। इससे पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत की यह इस साल की 10वीं सीरीज जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
इनोसेंट काया और सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। 20 के स्कोर पर जिम्बाब्वे को पहला झटका लगा। टी कायेतानो सात रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद इनोसेंट काया भी 16 रन ही बना सके और शार्दुल का शिकार बने। वेस्ले मधेवेयरे दो रन और कप्तान रेजिस चकाबवा भी दो रन बना सके। सिकंदर रजा और शॉन विलियम्स ने 41 रन की साझेदारी निभाई। रजा 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विलियम्स अर्धशतक से चूक गए।
4 of 6
भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा वनडे
- फोटो : सोशल मीडिया
शॉन विलियम्स 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जिम्बाब्वे की पारी लुढ़क गई। ल्यूक जॉन्गवे छह रन, ब्रैड इवांस नौ रन, न्याउची शून्य और तनाका चिवांगा चार रन बनाकर आउट हुए। रेयान बर्ल ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। शार्दुल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर, कुलदीप और दीपक हुड्डा को एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
5 of 6
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
162 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी खराब रही। कप्तान केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरे और सिर्फ एक रन बनाकर न्याउची का शिकार बन गए। इसके बाद शिखर धवन ने शुभमन गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी निभाई। धवन 33 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन छह रन बना सके। शुभमन गिल 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, दीपक हुड्डा ने 25 रन की पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X