फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkot Fire Photos: 30 सेकंड में फैली आग, लपटों के बीच कोहराम; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई भयावह पल की दास्तान

Sat, 25 May 2024 10:52 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 25 May 2024 10:52 PM IST
सार

Rajkot Fire Photos: राजकोट के गेम जोन में भीषण आग लगने से बच्चों समेत कई लोगों की मौत हो गई। इस अग्निकांड में माए गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। तस्वीरों में देखिए वो भयावह मंजर   

विज्ञापन
Photo Many people died in fire in Rajkot Game Zone
राजकोट के गेम जोन में आग - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब

शनिवार का दिन गुजरात के लिए काला दिन साबित हुआ। राजकोट के गेम जोन में भीषण आग लग गई, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने इस दुखद घटना पर शोक प्रकट किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वो पल बहुत ही डरावना था। चारों तरफ आग ही आग फैली थी और लोगों की चीख पुकार सुनाई दे रही थी। आगे देखिए अग्निकांड की तस्वीरें  

Photo Many people died in fire in Rajkot Game Zone
राजकोट आग - फोटो : PTI

राजकोट के गेम जोन में भीषण आग
गुजरात के राजकोट में शनिवार शाम पांच बजे भीड़भाड़ भरे गेम जोन में भीषण आग लग गई। हादसे में 10 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।  

Photo Many people died in fire in Rajkot Game Zone
राजकोट आग - फोटो : PTI

30 सेकंड के अंदर पूरे गेम जोन में फैली आग
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गेम जोन में कई जगह मरम्मत और रेनोवेशन का काम चल रहा था। बड़ी संख्या में प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां फैली हुई थीं। आग लगते ही ये भी उसकी चपेट में आ गए और 30 सेकंड के अंदर आग पूरे गेम जोन में फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Photo Many people died in fire in Rajkot Game Zone
राजकोट आग - फोटो : PTI

करीब तीन घंटे बाद आग पर पाया काबू
आग से पूरा गेम जोन जलकर राख हो गया है। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया जा सका। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों के शव बुरी तरह से झुलस गए हैं। 

विज्ञापन
Photo Many people died in fire in Rajkot Game Zone
राजकोट आग - फोटो : PTI

शवों की पहचान के लिए होगा डीएनए टेस्ट
बताया गया है कि बुरी तरह से झुलसने के कारण कई शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed