Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Photos Modi came to meet Heeraben on December 4 took blessings see the love of mother and son in pictures
{"_id":"63ac1b2dfa5c9d14a81a9d29","slug":"photos-modi-came-to-meet-heeraben-on-december-4-took-blessings-see-the-love-of-mother-and-son-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: चार दिसंबर को हीराबेन से मिलने पहुंचे थे मोदी, लिया था आशीर्वाद, तस्वीरों में देखें मां-बेटे का प्यार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Photos: चार दिसंबर को हीराबेन से मिलने पहुंचे थे मोदी, लिया था आशीर्वाद, तस्वीरों में देखें मां-बेटे का प्यार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 30 Dec 2022 08:45 AM IST
सार
मोदी ने रविवार 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने मां के साथ बैठकर बातें कीं और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। पीएम मोदी की मां से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई थीं।
विज्ञापन
1 of 7
मां से मिलने पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : ANI
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार इस समय मुश्किल समय से गुजर रहा है। एक तरफ उनके भाई प्रह्लाद मोदी की कार हाल ही में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें प्रह्लाद मोदी और उनके बेटे- बहू को भी चोटें आईं हैं। दूसरी ओर उनकी मां हीराबेन का भी स्वास्थ्य सही नहीं है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर मां का हालचाल जाना। पीएम मोदी जब भी गुजरात जाते थे, ज्यादातर वे समय निकालकर मां से मिलने जरूर जाते थे। आइए देखते हैं उनकी कुछ तस्वीरें...
Trending Videos
गुजरात चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद मां से मिले थे मोदी
2 of 7
चार दिसंबर को मां हीराबेन से मिले थे पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
मोदी ने रविवार 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने मां के साथ बैठकर बातें कीं और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। पीएम मोदी की मां से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वह मां का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। गुजरात में सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान होना था। प्रधानमंत्री ने सोमवार को दूसरे चरण में वोट भी डाला था। पीएम मोदी अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा क्षेत्र के वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त 2022 में भी मां से की थी मुलाकात
3 of 7
मां का चरण धोते हुए मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
कच्छ व गांधीनगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए इसी साल अगस्त में प्रधानमंत्री दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे थे। तब भी उन्होंने अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की थी। साबरमती नदी पर अटल पुल के उद्धाटन और खादी उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी गांधीनगर के रायसन इलाके में स्थित अपनी मां के आवास पर पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने बताया था कि वह मां से मिले और उनके साथ आधा घंटा बिताया। मां हीराबेन से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजभवन के लिए रवाना हो गए। यहीं उन्होंने रात्रि विश्राम किया।
गांधीनगर दौरे के दौरान भी मां से मिले थे मोदी
4 of 7
मां हीराबेन के साथ मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल मार्च माह में गुजरात दौरे पर थे। इस दौरान वे गांधीनगर पहुंचे थे और मां हीराबेन से मिलने भी पहुंचे। तब पीएम मोदी ने करीब दो साल बाद अपनी मां से मुलाकात की। उससे पहले मोदी अक्तूबर 2019 में मां हीराबेन से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे पीएम
5 of 7
2019 में मां से मिले पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 के आम चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। दूसरे कार्यकाल का 30 मई को शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीएम मोदी यहां पहुंचे थे। यहां उन्होंने खानपुर के जेपी चौक में एक अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।