पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल से भी अधिक थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धाजलि दी है। वहीं ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने उनके निधन की पुष्टि की। पेले कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट का जवाब देना भी बंद कर दिया था। साथ ही देश में चुनाव के दौरान अब लोग कहीं से भी मतदान कर सकेंगे। इसके लिए गृह राज्य लौटने की जरूरत नहीं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन, नहीं रहे महान फुटबॉलर पेले, पढ़ें अहम खबरें
पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन
पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल से भी अधिक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंच थे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धाजलि दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने उनके निधन की पुष्टि की। पेले कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट का जवाब देना भी बंद कर दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कहीं से भी कर सकेंगे मतदान, घर लौटने की जरूरत नहीं
देश में चुनाव के दौरान अब लोग कहीं से भी मतदान कर सकेंगे। इसके लिए गृह राज्य लौटने की जरूरत नहीं। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सहभागिता बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) तैयार की है। इसके जरिये दूरदराज में बसे प्रवासी मतदाता देश के किसी भी हिस्से से अपने मूल निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कर सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अगले तीन-चार दिन रहेगा घना कोहरा
उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी की ठिठुरन कई दिनों से बनी हुई है। गुरुवार को नम हवा के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस कारण से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ।
यहां पढ़ें पूरी खबर...