सब्सक्राइब करें

MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस: हिंदू महिला की हत्या पर पाकिस्तान को दो टूक, दलाई लामा की जासूसी को लेकर कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 10:02 PM IST
सार

पाकिस्तान में हिंदू महिला की हत्या को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, इस रिपोर्ट पर हमारे पास कोई विशेष विवरण नहीं है। पाकिस्तान अपने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
MEA Briefing India slam pakistan hindu women killing in sindh dalai lama covid 19 uzbekistan childrens deaths
अरिंदम बागची, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : एएनआई (फाइल)

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला की हत्या के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों की रक्षा करने का आह्वान किया। एमईए के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हमने इसको लेकर रिपोर्ट देखी है, लेकिन हमारे पास इसकी खास जानकारी नहीं है। हमने इस बात को दोहराया है कि पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों की रक्षा और सुरक्षा करनी चाहिए। 


 

Trending Videos
MEA Briefing India slam pakistan hindu women killing in sindh dalai lama covid 19 uzbekistan childrens deaths
woman death, महिला मौत - फोटो : फाइल फोटो

पीपीपी की सांसद ने की हिंदू महिला की हत्या की पुष्टि
सिंध में हिंदू महिला दया भील की हत्या के बाद से आक्रोश है। थारपारकर सिंध से पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद कृष्णा कुमारी अपने गांव पहुंचीं और हिंदू महिला की निर्मम हत्या की खबर की पुष्टि की। कृष्णा कुमार ने अपने ट्वीट में कहा, 40 वर्षीय विधवा दया भील की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव बहुत बुरी हालत में पाया गया। उसका सिर धड़ से अलग किया गया है और दरिंदों ने पूरे सिर से मांस निकाल दिया है। सिंझोरो और शाहपुरचकर की पुलिस टीमें गांव पहुंचीं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
MEA Briefing India slam pakistan hindu women killing in sindh dalai lama covid 19 uzbekistan childrens deaths
कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : istock

कप सिरफ निर्माता के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई : एमईए
उज्बेकिस्तान ने हाल ही में कथित तौर पर भारत में बनी सिरफ का सेवन करने से 18 बच्चों की मौत होने का दावा किया है। इस पर भी विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागजी ने कहा, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इसको लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की गई है। हम समझते हैं कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हम संबंधित व्यक्तियों को कांसुलर मदद प्रदान कर रहे हैं। 



 
MEA Briefing India slam pakistan hindu women killing in sindh dalai lama covid 19 uzbekistan childrens deaths
रूसी एमपी - फोटो : Social Media

रूसी नागरिक की मौत पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
रूसी यात्री की मौत को लेकर मंत्रालय ने कहा, "हमें इसकी जानकारी है और ओडिशा पुलिस हमारे कानूनों के मुताबिक इसकी जांच कर रही है।" 


 
विज्ञापन
MEA Briefing India slam pakistan hindu women killing in sindh dalai lama covid 19 uzbekistan childrens deaths
चीन में कोरोना का कहर। - फोटो : सोशल मीडिया

चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे मिशन
विभिन्न देशों में कोविड वृद्धि के मामलों को लेकर विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में हमारे मिशन कोविड स्वास्थ्य प्रोटोकॉल और स्थानीय नियमों का पालन करेंगे।" 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed