सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: आधी रात को रास्ते में पत्नी को भूल गया पति, छोड़कर निकल गया 160 किमी, महिला को चलवाया 20 किमी पैदल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 05:28 PM IST
सार

एक शख्स ने यात्रा के दौरान अपनी पत्नी को सड़क पर ही भूल गया। इसकी वजह से उसकी पत्नी को करीब 20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।

विज्ञापन
Weird News: Thailand Man Forgets Wife After Toilet Break During Road Trip, Forces Her To Walk 20 Km
आधी रात को रास्ते में पत्नी को भूल गया पति - फोटो : iStock

Thailand News: हर दिन कोई न कोई अजीबोगरीब खबर पढ़ने और सुनने को मिलती है। अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। एक शख्स ने यात्रा के दौरान अपनी पत्नी को सड़क पर ही भूल गया। इसकी वजह से उसकी पत्नी को करीब 20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कोई अपनी पत्नी को सड़क पर कैसे भूल सकता है। आगे खबर में हम आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?



दरअसल यह अजीबोगरीब मामला थाईलैंड का है। जहां पर पति की भूलने की गलती की वजह से पत्नी को करीब 20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। 55 वर्षीय बूंटोम चाईमून अपनी 49 साल की पत्नी एमुनाए चाईमून के साथ छुट्टियां बिताने गए थे। वह रविवार को महा सरखम प्रांत में स्थित अपने होमटाउन गए थे। दोनों साथ में एक अच्छा समय बिताकर वापस लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में बूंटोम को टॉयलेट करने के लिए वॉशरूम जाना पड़ा।

इसके लिए उन्होंने अपनी कार को सड़क किनारे खड़ा कर दी। आसपास कोई पब्लिक टॉयलेट मौजूद नहीं था। इसकी वजह से महिला भी कार से बाहर निकली और फ्रेश होने के लिए जंगल की तरफ चली गई। इस दौरान महिला के पति ने उसे कार से बाहर आते नहीं देखा और उसने सोचा कि पत्नी पीछे सीट पर बैठी है और कार चलानी शुरू कर दी। 

जगंल से जब फ्रेश होकर महिला वापस आई, तो न महिला का पति दिखा और न ही कार दिखी। अब वह सड़क पर अकेले रह गई। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि महिला के पास न तो उसका मोबाइल फोन था और न ही उसका पर्स। अंधेरा हो चुका था जिसकी वजह से महिला डरी हुई थी। इसकी वजह से उसने मदद लेने फैसला किया और पैदल ही निकल पड़ी। 

Ajab-Gajab: दुनिया के इन देशों में कभी नहीं डूबता है सूरज, रात में दिखता है कुछ ऐसा नजारा

इसके बाद महिला करीब 20 किलोमीटर पैदल चलने के बाद सुबह पांच बजे काबिनबुरी जिले में स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंची और इस मामले की जानकारी दी। महिला को अपने पति का मोबाइल नंबर भी याद नहीं था और अपना मोबाइल कार में भूल गई थी। इसके बाद महिला ने अपने ही फोन नंबर पर पुलिस से कई बार कॉल करवाई, लेकिन पति ने कॉल रिसीव नहीं की। हालांकि पुलिस की मदद से वह सुबह आठ बजे अपने पति से संपर्क करने में सफल हुई। 

Ajab Gajab: इस शख्स की हैं 12 पत्नियां, 102 बच्चे और 568 नाती-पोते, अब 67 साल की उम्र में लिया ये बड़ा फैसला

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद शख्स को अहसास हुआ कि उसकी पत्नी छूट गई है और काफी दूर आ चुका है। इसके बाद उसने पत्नी को वापस लेने आया।  शख्स को अपने इस कार्य पर बहुत पछतावा हुआ और उसने अपनी पत्नी से माफी मांगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed