12वें विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में आम लोगों के साथ योग किया। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी समेत उनके मंत्रीमंडल के कई सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन गया है, जो अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोगों को एक साथ लाता है।
World Yoga Day: PM मोदी ने कोलकाता तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में किया योग, देश भर से आई तस्वीरें
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:55 AM IST
सार
विश्व योग दिवस के मौके पर देश भर से योग करते हुए आम से लेकर खास लोगों की तस्वीरें सामने आई है। 12वें विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां पश्चिम बंगाल की राजधानी में योग किया तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में वायु सेना प्रमुख के साथ योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन