राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इन पद्म पुरस्कारों में से छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति ने सबसे पहले आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को सम्मानित किया। उनकी बेटी ने यह सम्मान ग्रहण किया। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया।
{"_id":"641afc1395d1fd5eaf027973","slug":"president-droupadi-murmu-presenting-padma-award-2023-news-and-updates-2023-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Padma Award 2023: राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों को किया सम्मानित, देखें तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Padma Award 2023: राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों को किया सम्मानित, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Mar 2023 03:21 AM IST
विज्ञापन

कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म भूषण
- फोटो : ANI

Trending Videos

पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को मिला पद्म विभूषण
- फोटो : ANI
पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपूर को पद्म भूषण सम्मान
- फोटो : ANI
दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपूर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

भाषा विज्ञान के प्रोफेसर कपिल कपूर को राष्ट्रपतिने पद्म भूषण से किया सम्मानित
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति भवन में भाषा विज्ञान के प्रसिद्ध प्रोफेसर कपिल कपूर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
विज्ञापन

आदिवासी किसान रामन चेरुवयल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया
- फोटो : ANI
चावल की 50 से अधिक देशी किस्मों को संरक्षित करने वाले वायनाड के चावल की खेती करने वाले कुरचिया आदिवासी किसान रामन चेरुवयल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।