Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Protest of bharatiya janata party in mathura and lucknow in context of jawahar bagh issue,
{"_id":"5753514d4f1c1b7d2810d648","slug":"protest-of-bharatiya-janata-party-in-mathura-and-lucknow-in-context-of-jawahar-bagh-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा कांड: भाजपा ने दिया धरना, हेमा को जवाहर बाग जाने से रोका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मथुरा कांड: भाजपा ने दिया धरना, हेमा को जवाहर बाग जाने से रोका
Sun, 05 Jun 2016 03:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
Updated Sun, 05 Jun 2016 03:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जवाहर बाग की घटना के बाद मथुरा पहुंची सांसद हेमामालिनी ने शनिवार को नयति में घायलों को देखा तो आफीसर कालोनी में शहीद एसपी के परिवारीजनों को सांत्वना दी। इसके बाद जब घटना स्थल जवाहर बाग का जायजा लेने के लिए तहसील के निकट पहुंचीं तो उन्हें पुलिस ने रोक दिया। भाजपाइयों ने इस दौरान काफी जद्दोजहद की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक नहीं सुनी। तहसील परिसर से सटे जवाहर बाग जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें इससे आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद सांसद हेमामालिनी वापस लौट लीं।
भाजपा ने दिया धरना, हेमा को जवाहर बाग में जाने से रोका
2 of 8
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
इससे पहले सांसद हेमामालिनी ने शनिवार को मथुरा पहुंचकर जवाहर बाग में शहीद हुए एसपी मुकुल द्विवेदी के परिवारीजनों को सांत्वना दी। आफीसर कालोनी स्थित उनके आवास पर शहीद के पिता और पत्नी से बात की। इसे असहनीय पीड़ा बताते हुए कहा कि इससे पूरा देश दुखी है। सांसद ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी उनके साथ हैं। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता करने की भी बात कही। इसमें पीड़ित दोनों परिवारों को और अधिक आर्थिक मदद और उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।
भाजपा ने दिया धरना, हेमा को जवाहर बाग में जाने से रोका
3 of 8
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
इससे पूर्व उन्होंने नयति हास्पिटल पहुंचकर जवाहर बाग में घायल हुए पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने दिया धरना, हेमा को जवाहर बाग में जाने से रोका
4 of 8
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
आपरेशन जवाहर बाग में दो पुलिस अफसरों के साथ 28 लोगों की मौत पर सियासत निरंतर गर्मा रही है। भाजपा ने शनिवार को इस मुद्दे पर पुलिस लाइन के सामने धरना दिया और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। पूरे प्रकरण के लिए राज्य सरकार के भू-माफियाओं से गठजोड़ को जिम्मेदार बताते हुए सीबीआई जांच की मांग बुलंद की।
विज्ञापन
भाजपा ने दिया धरना, हेमा को जवाहर बाग में जाने से रोका
5 of 8
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
शनिवार को पुलिस लाइन क्षेत्र में धरने को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यह घटना शर्मनाक है। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।