{"_id":"60080c888ebc3e30cd028f54","slug":"pune-shivraj-hotel-will-give-free-royal-enfield-bike-if-you-finish-the-bullet-thali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक घंटे में निपटा दी यह बुलेट थाली तो बिल्कुल मुफ्त मिलेगी रॉयल एनफील्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक घंटे में निपटा दी यह बुलेट थाली तो बिल्कुल मुफ्त मिलेगी रॉयल एनफील्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 20 Jan 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यह है बुलेट थाली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और शर्त के लिए किसी भी हद से गुजर सकते हैं तो यह स्कीम खास आपके लिए ही शुरू की गई है। दरअसल, खान-पान की दुनिया में महाराजा थाली से लेकर बाहुबली थाली तक काफी प्रचलित हैं। इसी तर्ज पर पुणे के एक रेस्टोरेंट ने बुलेट थाली पेश की है, जिसे एक घंटे में अकेले निपटा देने पर रॉयल एनफील्ड मुफ्त देने की पेशकश की गई है। बता दें कि इस रेस्तरां में थाली के दो विकल्प रखे गए हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि क्या है रेस्तरां का ऑफर? थाली में क्या-क्या मिलेगा और आप कैसे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं?
पुणे के होटल ने शुरू की स्कीम
2 of 5
पुणे के शिवराज होटल ने शुरू की स्कीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह स्कीम पुणे के शिवराज होटल ने शुरू की है। उन्होंने नॉनवेज थाली तैयार की है, जिसका नाम बुलेट थाली रखा गया है। रेस्टोरेंट का दावा है कि अगर कोई भी शख्स इस थाली को एक घंटे में निपटा देता है तो उसे रेस्तरां की ओर से रॉयल एनफील्ड बुलेट इनाम में दी जाएगी। गौरतलब है कि इस थाली को तैयार करने के लिए रेस्टोरेंट में 55 लोग काम करते हैं।
बुलेट थाली में रखे जाते हैं इतने व्यंजन
3 of 5
बुलेट थाली में मिलते हैं इतने व्यंजन
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, इस थाली में चार किलो मटन और तली हुई मछली के साथ लगभग 12 तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं। इनमें पोम्फ्रेट आठ पीस, सुरमई आठ पीस, चिकन लेग आठ पीस, किलाम्बी करी, एक मटन मसाला, भुना मुर्ग, कोलांबी बिरयानी, आठ भकारी, आठ रोटी, एक सुकत, कोलांबी कोलीवाड़ा, पानी की चार बोतल, रायता, आठ सोलकधि, आठ पापड़ और आठ मटन अलानी सूप होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो तरह की थाली का विकल्प मौजूद
4 of 5
यह है बुलेट थाली
- फोटो : सोशल मीडिया
रेस्टोरेंट के संचालक के मुताबिक, उन्होंने ग्राहकों के लिए दो तरह की थाली के विकल्प रखे हैं। पहले विकल्प में 4 हजार 444 रुपये की बड़ी बुलेट थाली रखी गई है, जिसे दो लोगों को एक घंटे में निपटाना होगा। वहीं, दूसरे विकल्प के तौर पर 2 हजार 500 रुपये की छोटी बुलेट थाली है, जो एक ही व्यक्ति को एक घंटे में अकेले खत्म करनी होगी। दोनों ही तरह की थाली तय समय में खत्म करने पर नई एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल मुफ्त मिलेगी।
विज्ञापन
एक शख्स ने जीती बुलेट
5 of 5
शिवराज होटल के बाहर मौजूद रॉयल एनफील्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
वाडगांव मावल क्षेत्र स्थित शिवराज होटल के मालिक अतुल वायकर ने मीडिया को बताया कि उन्होंने ग्राहकों को अपने रेस्टोरेंट में बुलाने के लिए यह प्रतियोगिता शुरू की। इसके तहत रेस्टोरेंट के बाहर पांच बुलेट बाइक खड़ी की गईं। उन्होंने बताया कि उनके होटल में छह तरह की बड़ी थालियां तैयार की जाती हैं। इनके नाम स्पेशल रावण थाली, बुलेट थाली, मालवानी मछली थाली, पहलवान मटन थाली, बकासुर चिकन थाली और सरकार मटन थाली है। अतुल के मुताबिक, अब तक सिर्फ महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रहने वाले सोमनाथ पवार ही बुलेट जीत पाए हैं। उन्होंने एक घंटे से भी कम समय में बुलेट थाली खत्म कर दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।