गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ का नजारा अद्भुत है। जमीं से अंबर तक तिरंगे के तीन रंग छाए हुए हैं। सैनिकों की पदचाप देश की नसों में गर्व का संचार कर रही है। सेना की टुकड़ियां हमारी शौर्यगाथा का बखान करते हुए आगे बढ़ रही हैं तो राज्यों की झाकियां दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पीछे हुए त्याग का प्रदर्शन करती जा रही हैं। राजपथ पर भारत की आन-बान और शान की झांकी सजी है। इसलिए अमर उजाला आपको दिखा रहा है साहस, शौर्य और समर्पण की 20 तस्वीरें...
शौर्य, साहस, समर्पण की 20 तस्वीरें: जमीं से अंबर तक छा गया तिरंगा, देखें राजपथ पर गणतंत्र की सौगातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jan 2022 01:21 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर साहस, शौर्य और समर्पण का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। भारतीय सेना की टुकड़ियों ने जहां कदमताल किया तो वहीं राज्यों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
