फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parbhani Protest: परभणी में हिंसक प्रदर्शन मामले में 40 लोग हिरासत में लिए गए; इलाके में तनाव, एसआरपीएफ तैनात

Thu, 12 Dec 2024 02:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 12 Dec 2024 02:32 PM IST
सार

बुधवार को सेंट्रल महाराष्ट्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Several detained over Parbhani protests uneasy silence in city in Maharashtra news in hindi
परभणी प्रदर्शन - फोटो : PTI
महाराष्ट्र के परभणी शहर में तनावपूर्ण माहौल है। मंगलवार को संविधान की प्रति को नुकसान पहुंचाने के बाद हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में अबतक 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 20 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आंबेडकर के समर्थकों ने बुधवार को बंद का आह्वान किया था। भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ की और कलेक्टर के कार्यलय में भी आगजनी की।
Several detained over Parbhani protests uneasy silence in city in Maharashtra news in hindi
परभणी प्रदर्शन - फोटो : PTI
पुलिस महानिरीक्षक (नांदेड़) शाहजी उमाप ने कहा, "इस मामले में अबतक हमने 40 लोगों को हिरासत मं ले लिया है। हम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे हैं। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" परभणी शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस महानिरीक्षक ने आगे कहा, "हमें मालूम चला है कि 16-17 मोटरसाइकिलें और दो चार पहिया वाहन, सीसीटीवी कैमरे और दुकानों के साइनबोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए। अपराध दर्ज होने के बाद ही आंकड़े स्पष्ट होंगे।"
Several detained over Parbhani protests uneasy silence in city in Maharashtra news in hindi
परभणी प्रदर्शन - फोटो : PTI
मंगलवार को परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ उपद्रवी तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान का अपमान किया। इससे लोग नाराज हो गए। आंबेडकर और संविधान का अपमान देख लोग भड़क गए। देखते ही देखते मामला तोड़फोड़ तक पहुंच गया। लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। नाराज भीड़ ने इलाके में कई जगह आगजनी की। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Several detained over Parbhani protests uneasy silence in city in Maharashtra news in hindi
परभणी प्रदर्शन - फोटो : PTI
बुधवार को सेंट्रल महाराष्ट्र शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Several detained over Parbhani protests uneasy silence in city in Maharashtra news in hindi
परभणी प्रदर्शन - फोटो : PTI
मौजूदा स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य अधिकारी ने कहा, "परभणी में स्थिति तनावपूर्ण है। यहां कर्फ्यू की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमनें यहां निषेधाज्ञा लागू कर दी है।" शहर में पेट्रोलिंग जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed