Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Shibu Soren Passes Away: President Murmu PM Modi paid his last respects consoled Hemant and Kalpana Soren
{"_id":"689078261fec17140c0d3f20","slug":"shibu-soren-passes-away-president-murmu-pm-modi-paid-his-last-respects-consoled-hemant-and-kalpana-soren-2025-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shibu Soren Demise: राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किए शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन, हेमंत-कल्पना को दी सांत्वना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shibu Soren Demise: राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किए शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन, हेमंत-कल्पना को दी सांत्वना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:36 PM IST
सार
झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह जानकारी दी। 81 वर्षीय नेता का निधन एक राजनीतिक युग का अंत है। इस वजह से झारखंड विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई, जबकि राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताया। शिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने सर गंगाराम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन किए और हेमंत सोरेन को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कल्पना सोरेन को भी सांत्वना दी।
इससे पहले हेमंत सोरेन ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए... मैं आज शून्य हो गया हूं।' राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर शाम लगभग 4 बजे रांची लाया जाएगा, जिसके बाद उसे मोरहाबादी इलाके में उनके आवास पर ले जाया जाएगा। मंगलवार सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा लाया जाएगा और फिर रामगढ़ जिले में उनके पैतृक निवास नेमरा ले जाया जाएगा।
Trending Videos
2 of 5
शिबू सोरेन को नमन पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई। उनका पूरा जीवन आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।'
इससे पहले शिबू सोरेन 19 जून से ही नेफ्रोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एके भल्ला की देखरेख में अस्पताल में इलाज करा रहे थे। डॉ. भल्ला ने बताया कि शिबू सोरेन को सुबह 8.56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया, 'वह गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक हुआ था। पिछले एक महीने से वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।' अस्पताल ने एक बयान में कहा, 'हमारी चिकित्सा टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद शिबू सोरेन का 4 अगस्त, 2025 को निधन हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सोरेन परिवार को सांत्वना देते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे। उन्हें पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में जाना जाता था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'शिबू सोरेन का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। उन्होंने आदिवासी पहचान और झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिबू सोरेन आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उन्होंने एक्स पर कहा, 'शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे।' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'उनके निधन से बहुत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।'
4 of 5
सोरेन परिवार को सांत्वना देते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 'एक्स' पर कहा, 'शिबू सोरेन के निधन से गहरा दुख हुआ है। वह भारतीय राजनीति के एक प्रमुख चेहरे थे, जिन्होंने अपना जीवन हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान और झारखंड की पहचान बनाने के लिए समर्पित कर दिया। उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति।'
विज्ञापन
5 of 5
सोरेन परिवार को सांत्वना देते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
शिबू सोरेन के निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया और उन्हें एक ऐसे महान व्यक्तित्व के रूप में याद किया, जिन्होंने आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा की और झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा ने कहा कि सोरेन का निधन देश और राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मुझे संसद में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने झामुमो सरकार को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनका निधन झारखंड के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। गोड्डा के सांसद ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, 'मैं बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करता हूं कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।