फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2025 में कितनी बदलेगी तकनीक?: 6जी से दौड़ेगा इंटरनेट, एआई से आसान होंगे काम; सेहत की दुनिया भी बदलेगी

Wed, 01 Jan 2025 01:06 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 Jan 2025 01:06 AM IST
सार

अमेरिकी आईटी फर्म गार्टनर ने 2025 के लिए टॉप टेक्नोलॉजी ट्रेंड की सूची जारी की है। इसमें एजेंटिक एआई से लेकर न्यूरोलॉजिकल इनोवेशन तक को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नए वर्ष में किस तरह से यह उभरती टेक्नोलॉजी हमारे अनुभव को पूरी तरह बदलने जा रही है।

विज्ञापन
Technology Trends 2025 from 6G Internet Speed to Use of AI Know About Health Sector
तकनीक की दुनिया - फोटो : Amar Ujala

साल 2024 खत्म होने वाला है और हम 2025 में प्रवेश कर रहे हैं। 2024 में तकनीक ने हमारी जिंदगी में खूब दखल दिया और इसने हमारे कामों को आसान किया। जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई का हर अहम क्षेत्र में प्रवेश हुआ तो वहीं 5G से इंटरनेट स्पीड बढ़ी। नवाचार की रफ्तार 2025 में भी बढ़ने की उम्मीद है। विज्ञान और चिकित्सा से लेकर प्रौद्योगिकी तक, यह साल परिवर्तनकारी होने की उम्मीद है। आइये जानते हैं कि तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में 2025 में क्या-क्या होगा?

loader
Technology Trends 2025 from 6G Internet Speed to Use of AI Know About Health Sector
AI Tool - फोटो : Freepik
एआई कितना आसान करेगा हमारी जिंदगी?
कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने पहले ही तमाम क्षेत्रों में क्रांति ला दी है, लेकिन 2025 वह वर्ष बनने जा रहा है जब एआई रचनात्मकता और समस्या-समाधान में एक साथी बन जाएगा। एआई से चलने वाले उपकरणों से वैज्ञानिक शोध, डेटा का विश्लेषण करने और यहां तक कि इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में कठिन कार्यों को खुद करने में मदद मिलने की उम्मीद है। एआई में प्रगति के साथ ये प्रणालियां अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद और सुलभ हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Technology Trends 2025 from 6G Internet Speed to Use of AI Know About Health Sector
5G से 100 गुना तेज होगी 6G की स्पीड - फोटो : अमर उजाला
6G के साथ और तेज कनेक्टिविटी
अभी वैश्विक स्तर पर 5G चल रहा है लेकिन वैज्ञानिक पहले से ही 6G तकनीक के लिए रास्ता तैयार कर रहे हैं। 5G की तुलना में 5G 100 गुना अधिक स्पीड का दावा करती है। 2025 तक हम इसकी क्षमताओं के प्रदर्शन देख सकते हैं।
Technology Trends 2025 from 6G Internet Speed to Use of AI Know About Health Sector
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - फोटो : Amar Ujala
कंप्यूटिंग शक्ति में इजाफे से कई मुसीबतों का निपटारा
संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की है कि 2025 क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष होगा। 2024 में क्वांटम कंप्यूटिंग के कई महत्वपूर्ण उपयोग दुनिया के सामने आए जिनमें दवा की खोज और वित्त और रसद से जुड़ी समस्याओं को हल करना शामिल है। क्वांटम कंप्यूटिंग से पारंपरिक कंप्यूटरों की तुलना में कुछ कम्प्यूटेशनल कार्यों को करोड़ों गुना अधिक तेजी से पूरा किया जा सकता है।

क्लाउड-आधारित क्वांटम कंप्यूटिंग में नए विकास के कारण यह तकनीक और भी अधिक व्यवसायों और संगठनों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। 2025 वह साल हो सकता है जब हमारे जीवन पर क्वांटम कंप्यूटिंग का प्रभाव बहुत अधिक हो जाएगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह निकट भविष्य में जलवायु मॉडलिंग, भौतिक खोज, जीनोमिक्स, स्वच्छ ऊर्जा और एन्क्रिप्शन सहित कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इसका एआई के विकास पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
Technology Trends 2025 from 6G Internet Speed to Use of AI Know About Health Sector
नए साल के लिए हेल्थ रेजोल्यूशन - फोटो : amarujala.com
स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी बदलाव
जीनोमिक तकनीक और डेटा-संचालित स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी विकास होने की उम्मीद है। 2025 में हम कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के उपचार के लिए बनाए गए टीकों में सफलता की उम्मीद है। वियरेबल  हेल्थ टेक्नोलॉजी और एआई पुरानी बीमारियों को पता लगाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे, जो रियल-टाइम पर सेहत की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed