फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day Special: जाति-धर्म तोड़ इन नेताओं ने की शादी, रोचक है इनकी लव स्टोरी

Wed, 14 Feb 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Valentine Day: these politicians break the boundary of religion and caste for their love
भारतीय राजनेता
कहते हैं प्यार का कोई मजहब, जाति या समुदाय नहीं होता है। इसके कई उदाहरण हमें अपनी आप-पास की जिंदगी में देखने को मिलते हैं। इस समय जहां प्यार के त्योहार वैलेंटाइन डे के आगोश में दुनिया सराबोर है। वहीं आज हम आपको देश के उन नेताओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने धर्म और जाति के बंधनों को तोड़कर अपने प्यार को हासिल किया है। ऐसा करने में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उनकी यह लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है।
Valentine Day: these politicians break the boundary of religion and caste for their love
शहनवाज हुसैन
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के प्यार की कहानी बड़ी मजेदार है। पहली बार दोनों की मुलाकात दिल्ली की डीटीसी बस में हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। दोनों की दोस्ती आठ साल तक चली और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनकी पत्नी का नाम रेणु है और उनके दो बच्चे हैं।
Valentine Day: these politicians break the boundary of religion and caste for their love
दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह टीवी एंकर अमृता राय के करीब अपनी पहली पत्नी आशा की मौत के बाद आए थे। उनके इस रिश्ते के बारे में जब बच्चों को पता चला तो उन्होंने विरोध जताया। मगर इसका कोई फायदा नहीं हुआ और दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day: these politicians break the boundary of religion and caste for their love
पप्पू यादव
पप्पू यादव की लव स्टोरी सबसे हटकर है। एक मर्डर के मामले में जब वह जेल में सजा काट रहे थे, तब उन्हें रंजीता से प्यार हुआ था। रंजीता की एक झलक के लिए वह टेनिस कोर्ट पहुंच जाया करते थे जहां वह टेनिस खेलने के लिए आती थीं। यादव को अपने प्यार से शादी करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसकी एक वजह रंजीता का सिख और पप्पू का हिंदू होना भी था। इतना ही नहीं एक बार पप्पू यादव ने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन
Valentine Day: these politicians break the boundary of religion and caste for their love
अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की डिंपल रावत से मुलाकात इंजीनियरिंग के दिनों में हुई थी। उस समय अखिलेश 21 के तो डिंपल 17 साल की थीं। पहली ही मुलाकात में ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी जो समय के साथ प्यार में बदल गई। परिवार वालों को मनाने में अखिलेश यादव को थोड़ी परेशानी हुई थी और इसके लिए उन्होंने अपनी दादी का सहारा लिया। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed