फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: 'हिटमैन' ने शतक लगाकर तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, सचिन-सौरव को पछाड़ा

Tue, 13 Feb 2018 10:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa fifth odi rohit sharma breaks sachin's sixes record
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपने बल्ले से लगातार फेल हो रहे टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा आखिरकार पांचवें वन-डे में कमाल करने में कामयाब रहे और 126 गेंदों पर 115 रन की पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के जड़े। 


रोहित ने अपने इस शतक के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में...
india vs south africa fifth odi rohit sharma breaks sachin's sixes record
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा बीते साल एक कलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजा रहे थे। उनका यह जलवा अब भी बरकार है और वह 2017-18 सीजन में अब तक 57 छक्के लगा चुके हैं। इस मैच में उन्होंने 4 गगन चुंबी छक्के लगाए। 

पांचवें वन-डे में रोहित ने 4 छक्के लगाकर छक्कों के मामले में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा। अब वह सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी से ही पीछे हैं। 
india vs south africa fifth odi rohit sharma breaks sachin's sixes record
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं महेंद्र सिंह धोनी। उन्होंने अब तक अपने वन-डे करियर में 338 छक्के लगाए हैं। इसके बाद अब रोहित 265 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर जा पहुंचे हैं। तीसरे नंबर पर 264 छक्कों के साथ सचिन तेंदुलकर, चौथे नंबर पर युवराज सिंह 251 छक्कों के साथ हैं और 247 छक्कों के साथ सौरव गांगुली इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa fifth odi rohit sharma breaks sachin's sixes record
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित के वन-डे करियर का यह 15वां शतक है और इस लिहाज से अब वह बतौर भारतीय ओपरन तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर 45 और सौरव गांगुली 19 शतक के साथ क्रमशः पहले और दूसरे नंबर पर हैं। 

बतौर ओपनर शतक के मामले में रोहित ने इस मैच में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा। सहवाग ने 14 शतक लगाए थे और इस लिस्ट में शिखर धवन 13 शतक लगाकर पांचवें नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
india vs south africa fifth odi rohit sharma breaks sachin's sixes record
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
इन रिकॉर्ड्स के अलावा एक खास बात जो नजर आई वह यह कि रोहित ने इससे पहले 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद 13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के ही खिलाफ अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया था और संजोग की बात यह रही कि आज भी 13 तारीख ही है और उनके बल्ले से शतक निकला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed