फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुंजवां आतंकी हमला: घायलों से मिलकर भावुक हुईं रक्षामंत्री, देखें तस्वीरें

Tue, 13 Feb 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Feb 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
 terrorist attack on sunjwan army camp defence minister nirmala sitharaman rajnath singh
- फोटो : PIB

जम्मू और कश्मीर के सुंजवां आर्मी कैंप पर हमले में 6 जवान शहीद हो गए और आरोप है कि हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। उरी जैसे इस हमले ने एक बार फिर देश को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाबी कार्रवाई का वादा किया है। हमले में घायल हुए जवान और उनके परिवार के सदस्यों से रक्षामंत्री ने सतवारी के मिलिट्री हॉस्पिटल में मुलाकात की। 



घायल परिजनों की हालत देखकर रक्षामंत्री सीतारमण भी भावुक हो गईं और उन्होंने घायल महिला को गले लगा लिया। इस बीच सीतारमण ने घायल जवानों से भी मुलाकात की और उनसे उन बुरे हालातों की जानकारी भी ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने घायलों को इंसाफ मिलने का वादा भी किया।

 terrorist attack on sunjwan army camp defence minister nirmala sitharaman rajnath singh
- फोटो : PIB

रक्षामंत्री ने हमले से जुड़ी अहम जानकारी मीडिया से साझा की। उन्होंने जम्मू के सुंजवां सैन्य कैंप हुए आतंकी हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को कसूरवार ठहराया। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को हम इस हमले के सबूत भी देंगे और जवाब भी। उसे इस करतूत की कीमत चुकानी पड़ी।

 terrorist attack on sunjwan army camp defence minister nirmala sitharaman rajnath singh

सेना ने तीन आतंकियों को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। रक्षा मंत्री के मुताबिक, खबरों में चार आतंकियों के होने की बात सामने आ रही है, लेकिन हो सकता है कि चौथा आतंकी गाइड बनकर आया हो और कैंप के अंदर न गया हो। बताया गया कि पाकिस्तान में रहने वाले अजहर मसूद ने वहां रहकर हमले का समर्थन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 terrorist attack on sunjwan army camp defence minister nirmala sitharaman rajnath singh
- फोटो : PIB

इस हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताने लगा है और उसने पहली ही भारत के सामने सैन्य कार्रवाई न करने की बात कही। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत जम्मू-कश्मीर में चल रहे सेना विद्रोह को नियंत्रित करने की कोशिशों में की जा ही क्रूरता की ओर से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहा है।

विज्ञापन
 terrorist attack on sunjwan army camp defence minister nirmala sitharaman rajnath singh
- फोटो : PTI

बताते चलें कि शनिवार (10 फरवरी) को सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में एक जेसीओ समेत 6 जवान शहीद हो गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed