दुनिया में महामारी की रूप ले चुके कोरोना ने कई देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा कर दी है। 76 दिन के बाद कोरोना का केंद्र बना वुहान शहर में लॉकडाउन खुल चुका है, वहां लोगों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है जो कि 14 अप्रैल तक चलने वाला है। अभी भी लॉकडाउऩ खत्म होने में लगभग एक हफ्ते का समय है और कुछ राज्य इसे आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं। एक और हफ्ता घर में बंद रहकर बिताना काफी पीड़ादायक हो सकता है लेकिन इस वक्त कैसे खुद को मानसिक तौर पर संतुष्ट और खुश रखें यही एक लक्ष्य होना चाहिए। चलिए देखते हैं कि लॉकडाउन के दौरान समय काटने के लिए आप क्या बढ़िया काम कर सकते हैं...
लॉकडाउन की बोरियत को इन तरीकों से करें दूर, देखें वो पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़िया खाना बनाकर काट सकते हैं समय
बनाएं बढ़िया खाना
लॉकडाउन के दौरान खुद को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखने के लिए खाना बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज के समय में यूट्यूब और फेसबुक पर बढ़िया बढ़िया खाने की रेसिपी मौजूद रहती हैं वहां से आप अपने और अपने परिवार के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना बना सकते हैं। लॉकडाउन को एक अच्छे मौके की तरह इस्तेमाल कीजिए और अलग अलग तरह के खाने का स्वाद चखिए। इस दौरान आप दक्षिण भारत से लेकर उत्तर-पूर्वी भारत के लोकप्रिय पकवानों को बनाकर उनका मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी ही किसी पुरानी रेसिपी में नया तड़का लगाकर उसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं। लॉकडाउन में खाना बनाना समय बिताने के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
घर में रहकर करें व्यायाम
व्यायाम कर खुद को बनाएं स्वस्थ
लॉकडाउन में जिम बंद है तो एक्सरसाइज ना करने का बहाना नहीं चल सकता। घर में रहकर व्यायाम या योग शुरू करने का सबसे सही मौका है। सुबह व्यायाम से अपने दिन की शुरुआत कीजिए। इस बीच टेलीविजन या सोशल मीडिया के माध्यम से आप योग को भी सीख सकते हैं। एक दिनचर्या बनेगी तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद योग करने या व्यायाम शुरू करने में दिक्कत नहीं होगी। खुद को बीमारी से बचाने के लिए योग जरूर करें ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनी रहें।
घर की करें सफाई
अगर आपको नौकरी करने के साथ घर की सफाई करने का समय नहीं मिलता है तो लॉकडाउन आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। लॉकडाउन में खुद को बोर होने से बचाने के लिए पूरे घर की साफ सफाई की जा सकती है। इसमें घर का हर कोना साफ करने से लेकर छोटे से छोटा सामान साफ करना शामिल हो सकता है। दीवाली में अभी समय है लेकिन दीवाली की सफाई आप अभी से कर सकते हैं ताकि उस समय घर को सजाने के लिए आपके पास पर्याप्त समय हो।
लूडो, कैरम जैसे खेल खेलें
पुराने मजेदार गेम लूडो की वापसी
एक जमाना था जब स्मार्टफोन हाथ में नहीं हुआ करते थे और लोग आपस में घरों में बैठकर खेल खेला करते थे। लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर निकलना मना है इसलिए आप घर में रहकर लूडो, बिजनेस और कैरम जैसे गेम खेल सकते हैं और पुराने दिनों की याद ताजा कर सकते हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर वही जिंदगी शुरू हो जाएगी, उससे पहले वापस आए पुराने दिनों का आनंद लिया जा सकता है।