फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे को मंजूरी; दिनभर की खबरें

Wed, 05 Mar 2025 11:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
today top headlines national news champions trophy sonprayag kedarnath Ropeway abu azmi air india Chhaava us
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला भारत से होगा। भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचा। उधर, कैबिनेट ने सोनप्रयास से केदारनाथ तक रोपवे के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं, सपा विधायक अबू आजमी की औरंगजेब पर टिप्पणी महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आजमी को इसके लिए सौ फीसदी जेल भेजा जाएगा। वहीं, एयर इंडिया ने लापरवाही के लिए दस पायलट ड्यूटी से हटाए हैं। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की अहम खबरें...

today top headlines national news champions trophy sonprayag kedarnath Ropeway abu azmi air india Chhaava us
कैबिनेट का फैसला - फोटो : amarujala.com
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम की पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा गोविंदघाट से हेमकुंड साहिबजी के बीच भी 12.4 किमी लंबा रोपवे बनेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
today top headlines national news champions trophy sonprayag kedarnath Ropeway abu azmi air india Chhaava us
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : पीटीआई

दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने की फाइनल में एंट्री, भारत से होगा सामना
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का सामना चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मैच में भारत से होगा। यह मैच नौ मार्च (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा। बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और केन विलियमसन की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
today top headlines national news champions trophy sonprayag kedarnath Ropeway abu azmi air india Chhaava us
देवेंद्र फडणवीस / अबू आजमी - फोटो : एएनआई

'अबू आजमी को 100 प्रतिशत जेल भेजा जाएगा', औरंगजेब टिप्पणी पर बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र विधानसभा में सपा विधायक अबू आजमी को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें '100 प्रतिशत' जेल भेजा जाएगा। यह टिप्पणी सीएम फडणवीस ने विधान परिषद में की, जब उनसे विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने अबू आजमी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
today top headlines national news champions trophy sonprayag kedarnath Ropeway abu azmi air india Chhaava us
रान्या राव - फोटो : फेसबुक- Ranya Rao

कर्नाटक: 'रान्या हमारे साथ नहीं रहती, इस खबर से बड़ा सदमा लगा है'; बेटी की गिरफ्तारी पर बोले DGP रामचंद्र राव
कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी रान्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दुबई से सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस खबर के सामने आने के बाद डीजीपी रामचंद्र राव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली और वे भी उतने ही हैरान और दुखी हैं, जितना कोई भी पिता हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed