Top Headlines: प्रज्वल को उम्रकैद; 'जेटली की धमकी' पर घिरे राहुल; बिहार SIR विवाद में अब तेजस्वी यादव बनाम ECI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Prajwal Revanna: कर्नाटक के पूर्व सांसद रेवन्ना को उम्र कैद की सजा
एक दिन पहले दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा मिली है। उन पर कर्नाटक के मैसूर में मौजूद केआर नगर की एक घरेलू सहायिका ने केस दर्ज कराया था। बता दें कि मामला दर्ज होने के 14 महीने बाद यह फैसला सुनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Rahul Arun Jaitley Row: राहुल गांधी जेटली का जिक्र कर घिरे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार ने अरुण जेटली के माध्यम से उन्हें धमकाने का प्रयास किया था। इस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल को आड़े हाथों लिया और माफी मांगने की बात कही। इससे पहले जेटली के बेटे रोहन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि मेरे दिवंगत पिता अरुण जेटली ने उन्हें कृषि कानूनों को लेकर धमकाया था। मैं उन्हें याद दिला दूं कि मेरे पिता का देहांत 2019 में हुआ था।' यहां पढ़ें पूरी खबर
Bihar EC SIR: वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में तेजस्वी यादव के नाम पर 'विवाद'
राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को दावा किया कि चुनावी राज्य बिहार में शुक्रवार को प्रकाशित संशोधित मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। हालांकि, तत्काल ही चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से तेजस्वी का विवरण साझा करके इस आरोप का तुरंत खंडन कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News: बाढ़ से राहत के लिए सीएम योगी ने बनाई 11 मंत्रियों की टीम
उत्तर प्रदेश में बाढ़ राहत के लिए सीएम योगी ने 11 मंत्रियों की टीम बनाई है। 12 बाढ़ प्रभावित जिलों में टीम-11 राहत कार्यों की निगरानी करेंगी। साथ ही जनता तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा डीएम, एसपी, सीएमओ समेत सभी अधिकारियों को 24 घंटे फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर