सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

TOP News: भारत आ रहे LPG गैस टैंकरों की सुरक्षा में नौसेना तैनात, देश में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम लेगा करवट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Sun, 15 Mar 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15 March 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एलपीजी संकट के बीच भारत में आने वाले गैस टैंकरों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात किए गए हैं। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान से सीधे संवाद की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की सोच भारत के लिए खतरा हो सकती है और इससे 43 राज्यों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैजिक हादसे में टैंकर से टकराने के बाद एक स्लीपर बस पलट गई, जिसमें 20 यात्री घायल हुए और दो को लखनऊ रेफर किया गया।



मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है कुल्लू से केरल तक बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है, पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में मौसम प्रभावित हो सकता है।  यात्रियों के लिए एक और खबर यह है कि फास्टैग वार्षिक पास की कीमत 1 अप्रैल से बढ़ा दी जाएगी। एनएचएआई ने नई दरें जारी करते हुए बताया कि इससे यात्रा की लागत में वृद्धि होगी, इसलिए समय रहते प्लान करना आवश्यक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15 March 2026 Updates on amar ujala
भारतीय व्यापारिक जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी के पास अपने कई युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार ये युद्धपोत भारत आने वाले व्यापारिक जहाजों को जरूरत पड़ने पर सहायता देने के लिए तैयार रखे गए हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों को इस क्षेत्र में इसलिए तैनात किया गया है, ताकि भारतीय व्यापारिक जहाजों और उनके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15 March 2026 Updates on amar ujala
मणिशंकर अय्यर, पूर्व केंद्रीय मंत्री - फोटो : X-@pinarayivijayan
मणिशंकर अय्यर बोले- हिंदू राष्ट्र सोच भारत के लिए खतरा
मणि शंकर अय्यर ने देश में हिंदू राष्ट्र के विचार को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने कहा इस विशाल उपमहाद्वीप में हिंदुओं की संख्या ज्यादा है, लेकिन मुसलमान सबसे बड़ा अल्पसंख्यक हैं करीब 20 करोड़। इसके अलावा 5 करोड़ अन्य धर्मों के अनुयायी हैं। यदि हम भारत की राष्ट्रीय पहचान हिंदू राष्ट्र के आधार पर बनाएंगे और मुसलमानों को हमारा शत्रु मानेंगे, तो भारत जीवित नहीं रह पाएगा। हम कम से कम 43 अलग-अलग राज्यों में बंट जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15 March 2026 Updates on amar ujala
हादसे का शिकार हुई बस - फोटो : अमर उजाला

टैंकर से टकराने के बाद पलट गई स्लीपर बस
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मटरिया टोल प्लाजा के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे तारकोल भरे टैंकर को ओवरटेक करते समय टकरा गई। अनियंत्रित बस लहराते हुए पलट गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बीस यात्रियों को चोटें आईं। अधिक घायल नौ घायलों को औरास सीएचसी भेजा गया। बाद में दो की हालत गंभीर होने से लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15 March 2026 Updates on amar ujala
मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना - फोटो : ANI

पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों में बदलेगा मौसम
देश का विशेषकर उत्तर भारत का मौसम रविवार से फिर बदलने वाला है। रविवार तड़के सुबह ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। पढ़ें एक क्लिक पर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed