सब्सक्राइब करें

TOP News: PM मोदी का इस्राइल दौरा; अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित; ट्रंप का 10% टैरिफ लागू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Feb 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 February 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इस्राइल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में इस्राइल की यात्रा की थी और तब वे इस यहूदी बहुल देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है, जिसमें 80 फीसदी से अधिक विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। वहीं ट्रंप प्रशासन ने 10 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है और इसे 15% तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की गाड़ी पर फायरिंग हुई, जिसमें कार में सवार पांच लोगों में से एक घायल हुआ; मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 February 2026 Updates on amar ujala
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिन की इस्राइल यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही है। विदेश मंत्रालय ने दौरे के बारे में मंगलवार को बयान जारी कर कहा पीएम मोदी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। पीएम के दौरे से ठीक पहले मंगलवार को इस्राइल के भारत स्थित महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने कहा, हम अपनी विश्व प्रसिद्ध आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली, तकनीक के साथ भारत को देने के लिए तैयार हैं। यह केवल एक खरीद सौदा नहीं होगा, बल्कि मेक इन इंडिया के तहत इन प्रणालियों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 February 2026 Updates on amar ujala
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 46 प्रतिभाशाली, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। नौवीं-10वीं में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और 11-12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों में 80 फीसदी से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 February 2026 Updates on amar ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : पीटीआई
ट्रंप का 10% वैश्विक टैरिफ लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने कहा कि वैश्विक टैरिफ को 15 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इससे कुछ घंटों पहले ही अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग (कस्टम) की ओर से 10 फीसदी नए वैश्विक टैरिफ की घोषणा की थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मंगलवार को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने 15 फीसदी टैरिफ लगाने के अपने फैसले पर कोई बदलाव नहीं किया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 February 2026 Updates on amar ujala
आरोपियों को पंचकूला सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए ले जाती एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम - फोटो : अमर उजाला
IDFC Bank Fraud: मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर समेत चार गिरफ्तार, मामले की गहन जांच जारी
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में हरियाणा सरकार के विभिन्न खातों में 583 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार रात मास्टरमाइंड एयू स्मॉल बैंक की जीरकपुर शाखा के मैनेजर रिभव ऋषि समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी प्रमुख डीएसपी शुक्रपाल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। चारों आरोपियों का देर रात पंचकूला सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed