{"_id":"6a3c7519ada6ad2c3308f8cf","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-25-june-updates-on-amar-ujala-2026-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: ट्रंप बोले- होर्मुज में टोल मंजूर नहीं; नौवीं के छात्र पढ़ेंगे वेद, इसी सत्र से तीन भाषाएं अनिवार्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: ट्रंप बोले- होर्मुज में टोल मंजूर नहीं; नौवीं के छात्र पढ़ेंगे वेद, इसी सत्र से तीन भाषाएं अनिवार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी या समुद्री गतिविधियों पर किसी भी तरह का शुल्क उनके लिए अस्वीकार्य होगा, जबकि ईरान ने जवाब दिया कि अमेरिकी हस्तक्षेप जारी रहने तक क्षेत्र में शांति नहीं आ सकती। उधर, राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अब मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद की भी जांच शुरू कर दी है। वहीं, एनसीईआरटी की नई सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में अब नौवीं के छात्रों को चारों वेद पढ़ाए जाएंगे और इसी सत्र से तीन भाषाएं अनिवार्य होंगी। पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत, मध्य महाराष्ट्र और मुंबई में झमाझम भारी बारिश हो रही है, जबकि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में लू का असर बना हुआ है। स्वदेशी लड़ाकू विमान एएमसीए परियोजना में जीई द्वारा एफ414 इंजन की कीमत बढ़ाए जाने से बातचीत में गतिरोध पैदा हो गया है। फीफा विश्व कप 2026 में स्विट्जरलैंड और कनाडा अंतिम-32 में पहुंच गए हैं, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना ने नॉकआउट की उम्मीद बरकरार रखी है। पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्या मामले में सिया गोयल की कथित साजिश से जुड़े नए खुलासे सामने आए हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एअर इंडिया और इंडिगो के विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने आ गए, लेकिन समय रहते दोनों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया। चारधाम यात्रा के 67 दिनों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई है, जिनमें सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
'होर्मुज में शुल्क मंजूर नहीं': ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब- US का दखल रहने तक क्षेत्र में नहीं आएगी शांति
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) कहा कि अगर ईरान के साथ होने वाले किसी समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी या समुद्री गतिविधियों पर किसी भी तरह का शुल्क शामिल हुआ, तो यह उनके लिए 'अस्वीकार्य' होगा। ट्रंप ने नाटो महासचिव मार्क रूटे के साथ पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में अमेरिका अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि सभी सौदे निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत हुए थे या नहीं।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब जमीन खरीद की भी जांच करेगी एसआईटी, रिपोर्ट सौंपने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं
राम मंदिर की दानराशि में हेरफेर की जांच कर रही एसआईटी ने अब विस्तृत जांच में मंदिर ट्रस्ट की ओर से की गई जमीन खरीद के पहलू को शामिल किया है। वर्ष 2021 से अब तक हुए भूमि सौदों से जुड़े दस्तावेज, भुगतान रिकॉर्ड और राजस्व अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। जमीन खरीद को लेकर पिछले कुछ वर्षों में लगे आरोपों और सामने आए दस्तावेजों के आधार पर एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि सभी सौदे निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत हुए थे या नहीं। जांच में मसले की परतें खुलेंगी। पढ़ें पूरी खबर

एनसीईआरटी की नई पाठ्य पुस्तक
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
NCERT: आज जारी होगी सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्य पुस्तक, छात्र पढ़ेंगे वेद; इसी सत्र से तीन भाषाएं अनिवार्य
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की नौवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव किए हैं। पहली बार नौवीं के छात्र चारों वेद पढ़ेंगे। साथ ही, इमरजेंसी के बारे में भी जानेंगे। एनसीईआरटी गुरुवार को सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्यपुस्तक अंडरस्टेंडिंग सोसाइटी : इंडिया एंड बियॉन्ड पार्ट-एक जारी करेगी। इसमें छात्र भारतीय ज्ञान परंपरा के सबसे प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद व अथर्ववेद का अध्ययन करेंगे। वेद भारतीय सभ्यता और संस्कृति के महत्वपूर्ण आधार हैं। इसमें धर्म, दर्शन, समाज, शिक्षा, संगीत और जीवन-मूल्यों का ज्ञान निहित है। पढ़ें पूरी खबर

कब बदलेगा मौसम?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Weather: पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश, लू में तप रहे पूर्वी यूपी और बिहार; जानें कब बदलेगा मौसम
दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो रही है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र और मिजोरम में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश (12-20 सेमी) दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में भी नौ दिन की देरी से मानसून ने बुधवार को दस्तक दे दी। उधर, मुंबई में पिछले 24 घंटे से बहुत तेज बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर 81 से 135 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी तूफान की स्थिति रही। लेकिन बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अभी लू की स्थिति बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर