सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Top News: भाजपा का दावा- 2024 में मोदी ही बनेंगे पीएम, CWG में भारत को एक और गोल्ड, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Jul 2022 10:55 PM IST
सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
Top News BJP claims Modi will become PM in 2024 another gold for India in CWG read big news of the day
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News

बिहार से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी खबर आई। भाजपा ने दावा किया 2024 में नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके अलावा ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से पूछताछ की। सुबह से करीब नौ घंटे तक ईडी ने राउत के घर पर छापेमारी की। इसके बाद उन्हें ईडी कार्यालय ले जाया गया। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News BJP claims Modi will become PM in 2024 another gold for India in CWG read big news of the day
पीएम मोदी - फोटो : ANI

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का बड़ा बयान
बिहार में भाजपा-जदयू के बीच चल रही जुबानी जंग और तरह-तरह की अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, वह फिर से देश के प्रधानमंत्री होंगे। हमने बिहार में 2024 के साथ-साथ 2025 में एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News BJP claims Modi will become PM in 2024 another gold for India in CWG read big news of the day
महेंद्र सिंह धोनी और हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को हराकर हरमनप्रीत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी पहली जीत रविवार (31 जुलाई) को दर्ज की। उसने ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली भारतीय कप्तान बन गईं। इस मामले में उन्होंने पुरुष टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर
Top News BJP claims Modi will become PM in 2024 another gold for India in CWG read big news of the day
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने बंद किया ट्विटर अकाउंट
हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखे वाले विवेक अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। इसी बीच एक निर्देशक एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट बंद करने का एलान किया है। विवेक ने इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News BJP claims Modi will become PM in 2024 another gold for India in CWG read big news of the day
Sanjay Raut - फोटो : ANI

संजय राउत की मुश्किलें बढ़ीं
प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को हिरासत में ले लिया है। महाराष्ट्र के 1000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम संजय राउत से पूछताछ कर रही थी। ईडी ने करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद राउत को हिरासत में लिया है। टीम राउत को लेकर ईडी दफ्तर रवाना हो गई है। अब यहां ईडी संजय राउत से पूछताछ करेगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने संजय राउत के आवास से 11.50 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed