{"_id":"62e67d6397e7ab3b6d79426c","slug":"photos-from-an-official-reception-of-team-india-hosted-by-the-high-commissioner-dr-kj-srinivas-in-st-kitts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: सेंट किट्स में हाई कमिश्नर से मिली टीम इंडिया, रोहित-द्रविड़ समेत तमाम खिलाड़ी इवेंट में नजर आए, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Photos: सेंट किट्स में हाई कमिश्नर से मिली टीम इंडिया, रोहित-द्रविड़ समेत तमाम खिलाड़ी इवेंट में नजर आए, देखें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 31 Jul 2022 06:32 PM IST
सार
दूसरे मैच से पहले क्रिकेटरों ने उच्चायुक्त डॉ. केजे श्रीनिवास से मुलाकात की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस आयोजन से कुछ तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम हाई कमिश्नर के आयोजन में शामिल हुई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले सेंट किट्स में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। तीन वनडे मैचों की सीरीज और त्रिनिदाद में पहले टी20 के बाद मेन इन ब्लू सीरीज के अगले दो मैचों के लिए सेंट किट्स पहुंची है। इसके बाद टीम आखिरी दो टी20 के लिए अमेरिका के लॉडरहिल, फ्लोरिडा के लिए उड़ान भरेंगे।
2 of 4
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे मैच से पहले क्रिकेटरों ने उच्चायुक्त डॉ. केजे श्रीनिवास से मुलाकात की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस आयोजन से कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीर साझा करते हुए, बीसीसीआई ने लिखा- हाई कमिश्नर डॉक्टर केजे श्रीनिवास द्वारा आयोजित ऑफिशियल रिसेप्शन में पहुंची टीम इंडिया।
3 of 4
रोहित शर्मा को सम्मानित करते
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम में भारतीय टीम के सभी लोग शामिल हुए, जिनमें कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ शामिल थे। आयुक्त ने भारतीय कप्तान को एक छोटी स्मारिका भी भेंट की। भारतीय टीम फिलहाल टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है। शुक्रवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में अपना पहला मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा से बात करते हाई कमिश्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 190 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 64 रन और दिनेश कार्तिक ने 19 गेंदों में 41 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 122 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।