दिल्ली में कल नगर निगम चुनाव के लिए मतदान है। चार दिसंबर को मतदान के लिए सभी सरकारी स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ऐसे में इनकी तैयारी के मद्देनजर आज सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं, सैन फ्रांसिस्को में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत एस संधू ने कहा कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई। साथ ही गुजरात चुनाव के पहले चरण में कम मतदान की वजह से भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों चिंतित हैं। हालांकि, 93 सीटों पर पांच दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले भाजपा ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल आज बंद, सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित, पढ़ें अहम खबरें
दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल आज रहेंगे बंद
दिल्ली में कल नगर निगम चुनाव के लिए मतदान है। चार दिसंबर को मतदान के लिए सभी सरकारी स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ऐसे में इनकी तैयारी के मद्देनजर आज सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके बदले 10 दिसंबर को दूसरे शनिवार को स्कूल खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई को दिया गया पद्म भूषण, अमेरिका में भारतीय राजदूत ने सौंपा
सैन फ्रांसिस्को में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत एस संधू ने कहा कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई। पढ़ें पूरी खबर...
Gujarat Elections 2022: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए झोंकी ताकत
गुजरात चुनाव के पहले चरण में कम मतदान की वजह से भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों चिंतित हैं। हालांकि, तीनों का दावा है कि वे सरकार बनाने जा रहे हैं। बहरहाल, 93 सीटों पर पांच दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले भाजपा ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पीएम मोदी ने मैराथन रोड शो किए। पढ़ें पूरी खबर...
बंगाल: आज दो धुर विरोधी एक-दूसरे के गढ़ में गरजेंगे
पश्चिम बंगाल में आज दो धुर विरोधी एक-दूसरे के गढ़ में गरजेंगे। क्योंकि कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को भाजपा विधायक व विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के गढ़ डायमंड हार्बर में शनिवार को सभा करने की अनुमति दे दी है। पढ़ें पूरी खबर...