रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष नौ महीने से ज्यादा समय से जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने का संकल्प लिया है। वहीं, श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में आज आफताब पूनावाला का पोस्ट नार्को टेस्ट करवाया जाएगा। एफएसएल के अधिकारियों ने गुरुवार शाम इसकी सूचना दी। साथ ही चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी विश्वकप के ग्रुप-ई के मुकाबले में कोस्टारिका के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज करने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीत के साथ बेहतर गोल अंतराल की भी जरूरत थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: बाइडन और मैक्रों ने लिया संकल्प, आज होगा आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट, पढ़ें अहम खबरें
बाइडन और मैक्रों ने लिया संकल्प, यूक्रेन में युद्ध अपराध के लिए रूस को ठहराएंगे जवाबदेह
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष नौ महीने से ज्यादा समय से जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने का संकल्प लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
Shraddha Murder Case : आज होगा आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट
श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में आज आफताब पूनावाला का पोस्ट नार्को टेस्ट करवाया जाएगा। एफएसएल के अधिकारियों ने गुरुवार शाम इसकी सूचना दी। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों की वजह से एफएसएल की चार सदस्यीय टीम व मामले की जांच कर रहे अधिकारी तिहाड़ जेल पहुंचकर आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
FIFA World Cup: जीत के बावजूद चार बार की चैंपियन जर्मनी बाहर
चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी विश्वकप के ग्रुप-ई के मुकाबले में कोस्टारिका के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज करने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीत के साथ बेहतर गोल अंतराल की भी जरूरत थी। टीम ने जीत तो हासिल की पर टीम स्पेन से गोल अंतर से पीछे रह गई और तीसरे स्थान पर रही।
पढ़ें पूरी खबर...
MCD Elections : दिल्ली में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
चुनाव प्रचार का शोर आज शाम बंद हो जाएगा, लेकिन उम्मीदवार बिना किसी तामझाम के मतदाताओं से संपर्क साध सकते हैं। इस तरह उम्मीदवारों के पास मतदाताओं को लुभाने के लिए कम समय बचा है। चार दिसंबर को मतदान होगा। उम्मीदवार आज शाम तक ही जनसभाएं कर सकेंगे। इसके बाद वे चुनाव चिह्न का झंडा गाड़ी पर लगाकर नहीं घूम सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...