सब्सक्राइब करें

India vs Bangladesh: भारतीय टीम बांग्लादेश पहुंची, एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा का दिखा मजाकिया अंदाज, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: रोहित राज Updated Thu, 01 Dec 2022 09:46 PM IST
सार

भारतीय टीम तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच गई है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और अन्य खिलाड़ी ढाका पहुंचे। वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को ढाका में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Indian team reached Bangladesh with Virat kohli kl rahul Rohit Sharma funny style at the airport watch video
विराट कोहली, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच गई है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और अन्य खिलाड़ी ढाका पहुंचे। वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को ढाका में खेला जाएगा।
Trending Videos
Indian team reached Bangladesh with Virat kohli kl rahul Rohit Sharma funny style at the airport watch video
विराट कोहली और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया दौरे पर पहले वनडे और फिर टेस्ट सीरीज खेलेगी। तीन वनडे मुकाबले चार, सात और 10 दिसंबर को होने हैं। 14 दिसंबर और 22 दिसंबर से दो टेस्ट खेले जाएंगे। टीम इंडिया 2015 के बाद पहली बार बांग्लादेश में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलेगी। भारत उसी साल वहां एक टेस्ट मैच भी खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian team reached Bangladesh with Virat kohli kl rahul Rohit Sharma funny style at the airport watch video
विराट कोहली, उमेश यादव और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Virat Kohli/Instagram
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को फ्लाइट से अपने साथियों के साथ एक सेल्फी शेयर की। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें टीम के बाकी साथियों के साथ फ्लाइट में देखा जा सकता है। विराट द्वारा शेयर की गई सेल्फी में उमेश यादव और चेतेश्वर पुजारा को भी देखा जा सकता है।
Indian team reached Bangladesh with Virat kohli kl rahul Rohit Sharma funny style at the airport watch video
मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और केएल राहुल - फोटो : Mohammed Siraj/Instagram
मोहम्मद सिराज ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर लगाई है। उनके साथ सेल्फी में ऑलराउंडर अक्षर पटेल हैं। साथ ही पीछे उपकप्तान केएल राहुल दिखाई दे रहे हैं। राहुल न्यूजीलैंड में टीम के साथ नहीं थे।
विज्ञापन
Indian team reached Bangladesh with Virat kohli kl rahul Rohit Sharma funny style at the airport watch video
दीपक चाहर और वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : Deepak Chahar/Instagram
एक सेल्फी दीपक चाहर ने भी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर लगाई है, जिसमें वॉशिंगटन सुंदर दिखाई दे रहे हैं। सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed