ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग की लंबाई, चौड़ाई, गहराई, उम्र और आसपास की एरिया की कार्बन डेटिंग या अन्य आधुनिक तरीके से जांच पर शुक्रवार को जिला जज की अदालत का आदेश आ सकता है। वहीं भारत महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विजय अभियान जारी रखने के लिए मजबूत टीम के साथ उतरेगा। साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे आज गुजरात से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इससे पहले वह साबरमती आश्रम जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: ज्ञानवापी मामले में आ सकता है फैसला, अग्निवीर भर्ती रैली आज से, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की जांच होगी या नहीं? आज आ सकता है आदेश
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग की लंबाई, चौड़ाई, गहराई, उम्र और आसपास की एरिया की कार्बन डेटिंग या अन्य आधुनिक तरीके से जांच पर शुक्रवार को जिला जज की अदालत का आदेश आ सकता है। जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन व अन्य विग्रहों के संरक्षण की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू के सुंजवां में अग्निवीर भर्ती रैली आज से
जम्मू में पहली बार अग्निवीर योजना के तहत भर्ती रैली सात अक्तूबर से होने जा रही है। शहर के सुंजवां आर्मी स्टेशन में भर्ती रैली होगी, जो 22 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें जम्मू संभाग के दस जिलों से उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को पहले दिन सांबा जिले के युवा भर्ती में भाग लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
महिला एशिया कप में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से
पिछले मैचों में नए खिलाड़ियों को मौका देने के बावजूद आसान जीत दर्ज करने वाला भारत महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विजय अभियान जारी रखने के लिए मजबूत टीम के साथ उतरेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पहली बार दो चरण में होंगे पंचायत चुनाव, घोषणा आज
हरियाणा के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले और दूसरे चरण में 11-11 जिलों में चुनाव कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग पहले चरण के चुनाव की घोषणा शुक्रवार को दोपहर एक बजे करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...