फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: MCD चुनाव के आएंगे नतीजे, संसद का शीतकालीन सत्र आज से, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 07 Dec 2022 07:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 07 Dec 2022 07:23 AM IST
सार

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चुनाव लड़े 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का आज फैसला होगा। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
top news headline 07 december today important and big news stories of 07 december updates on amar ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चुनाव लड़े 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का आज खुलासा होगा। सुबह आठ बजे से 42 मतदान केंद्रों पर 10 हजार से अधिक कर्मचारी मतगणना करेंगे। वहीं, संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में बड़े आर्थिक सुधारों को टालने और छोटे सुधारों की ओर कदम बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं,  बंगाल की खाड़ी में भारत द्वारा लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से पहले चीन बेचैनी साफ दिखने लगी है। चीन ने अपना जासूसी जहाज 'युआन वांग 5' हिंद महासागर क्षेत्र में भेजा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 


 

एमसीडी चुनाव नतीजे आज 

top news headline 07 december today important and big news stories of 07 december updates on amar ujala
MCD Elections: EVM strong room - फोटो : PTI (File Photo)
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चुनाव लड़े 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का बुधवार को खुलासा होगा। सुबह आठ बजे से 42 मतदान केंद्रों पर 10 हजार से अधिक कर्मचारी मतगणना करेंगे। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने प्रत्येक वार्ड की मतगणना के लिए 4 से 10 टेबल लगाने का निर्णय लिया है। इस तरह समस्त वार्डों में मतगणना के 5 से 10 राउंड होंगे। दोपहर एक बजे तक सभी वार्डों की मतगणना का कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसे मे दोपहर तक दिल्ली की मिनी सरकार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

 

संसद का शीतकालीन सत्र आज से 

top news headline 07 december today important and big news stories of 07 december updates on amar ujala
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में बड़े आर्थिक सुधारों को टालने और छोटे सुधारों की ओर कदम बढ़ाने का फैसला किया है। बुधवार से शुरू हो रहे शीत सत्र में सरकार ने अंतरराज्यीय सहकारी समिति संशोधन, ट्रेड मार्क संशोधन, मध्यस्थता संशोधन और राष्ट्रीय दंत आयोग बिल समेत 16 विधेयकों को संसद की मंजूरी दिलाने की तैयारी की है। ये सभी ऐसे विधेयक हैं जो सरकार के लिए बहुत अधिक महत्व के नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से चीन बेचैन 

top news headline 07 december today important and big news stories of 07 december updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
बंगाल की खाड़ी में भारत द्वारा लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से पहले चीन बेचैनी साफ दिखने लगी है। चीन का का जासूसी जहाज 'युआन वांग 5' हिंद महासागर क्षेत्र में दाखिल हो चुका है। यह जहाज विभिन्न निगरानी और खुफिया उपकरणों से लैस है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल और सेटेलाइट निगरानी में सक्षम चीनी जहाज की आवाजाही पर भारतीय नौसेना नजर रखे हुए है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा का खाका तैयार 

top news headline 07 december today important and big news stories of 07 december updates on amar ujala
जम्मू में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाओं में हो रही लगातार गिरावट के बावजूद कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा केंद्र के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मंगलवार को इस बाबत नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इससे निपटने की रणनीति बनाई गई। साथ ही कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा का खाका तैयार किया गया। पढ़ें पूरी खबर

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed