कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले मंगलवार रात चेन्नई पहुंचे। कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी आज इंडिया नंबर-1 कैंपेन लॉन्च करेगी। इस मुहिम के तहत 130 करोड़ लोगों को साथ लेकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार से करेंगे। साथ ही अमेरिकी टेक दिग्गज एपल (Apple) का आज लॉन्च इवेंट होगा। इस दौरान, कंपनी आईफोन-14 से लेकर नए प्रो एपल वॉच मॉडल तक कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज, AAP का इंडिया नंबर-1 कैंपेन लॉन्च, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले मंगलवार रात चेन्नई पहुंचे। कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी। भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि पर प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
आम आदमी पार्टी आज इंडिया नंबर-1 कैंपेन लॉन्च करेगी
आम आदमी पार्टी आज इंडिया नंबर-1 कैंपेन लॉन्च करेगी। इस मुहिम के तहत 130 करोड़ लोगों को साथ लेकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार से करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश के सभी लोग मिलकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
एपल इवेंट आज, iPhone 14 Series समेत ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च
एपल कंपनी के नए फोन को लेकर होने वाले इवेंट का दुनियाभर में इंतजार रहता है। अब अगली पीढ़ी के iPhones का इंतजार खत्म होने वाला है। अमेरिकी टेक दिग्गज एपल (Apple) का अगला बड़ा इवेंट आज होगा। इस दौरान, कंपनी आईफोन-14 से लेकर नए प्रो एपल वॉच मॉडल तक कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और वन मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात करीब 10 बजे एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। बेलगावी जिले के बागेवाड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेलगावी में आज स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...