फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KL Rahul-Athiya Shetty: न्यूजीलैंड दौरे के बाद शादी करेंगे केएल राहुल, अगले साल आथिया शेट्टी संग रचाएंगे ब्याह

Wed, 07 Sep 2022 12:05 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 07 Sep 2022 12:05 AM IST
सार

राहुल और आथिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी जनवरी में हो सकती है।

विज्ञापन
KL Rahul will marry Athiya Shetty after the New Zealand tour wedding will take place in Maharashtra
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : Twitter
भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी अगले साल शादी करने वाले हैं। राहुल और आथिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी जनवरी में हो सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई से बीसीसीआई के एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। आथिया को राहुल के साथ भारत के कुछ दौरों पर देखा गया गया है। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं।
KL Rahul will marry Athiya Shetty after the New Zealand tour wedding will take place in Maharashtra
आथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media
बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ''राहुल ने कुछ दिन पहले मुझे बताया था कि वह अगले साल आथिया से शादी करेगा। उसके बाद लड़की पक्ष के एक करीबी परिवार के सदस्य ने भी मुझे यही बताया। टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी और इसके बाद शादी महाराष्ट्र में होगी।''
KL Rahul will marry Athiya Shetty after the New Zealand tour wedding will take place in Maharashtra
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी करने के लिए जर्मनी गए थे। तब आथिया भी वहां गई थीं। ट्रेनिंग सेशन के दौरान केएल राहुल को कमर में चोट लग गई थी। इसलिए पहले केएल राहुल जर्मनी के लिए रवाना हुए थे, बाद में उनके पीछे-पीछे अपने ब्वायफ्रेंड का ध्यान रखने के लिए आथिया भी वहीं पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
KL Rahul will marry Athiya Shetty after the New Zealand tour wedding will take place in Maharashtra
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों हाल ही में अपना नया घर देखने परिवार के साथ पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोनों इसी घर में शिफ्ट होंगे, इसी काफी तेजी से घर का काम हो रहा है।
विज्ञापन
KL Rahul will marry Athiya Shetty after the New Zealand tour wedding will take place in Maharashtra
केएल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों के परिवार के लिए ये एक बड़ा कार्यक्रम होगा। और अपने इस खास दिन को और खास बनाने की तैयारी में आथिया खुद जुटी हुई हैं। कहा जा रहा है कि वह शादी के हर फंक्शन की खुद ही तैयारी कर रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल बीते साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed