सावन पूर्णिमा तिथि और भद्रारहित काल पर हर वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस साल रक्षाबंधन की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। 11 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के लगने के साथ ही भद्रा शुरू हो जाएगी, लेकिन भद्रा का वास पाताल लोक में रहेगा। भद्रा जब पाताललोक में निवास करता है तो इसका असर पृथ्वी वासियों के ऊपर नहीं होता है। ऐसे में 11 अगस्त को भद्रा का निवास पृथ्वी पर नहीं है इसलिए रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जा सकता है। वहीं, पशुओं में तेजी से फैल रहे लंपी स्किन बीमारी से बचाव के लिए हरियाणा के हिसार के दो वैज्ञानिकों ने सुरक्षित वैक्सीन बनाने का दावा किया है। लंपी प्रो-वैक आईएनडी महज एक से दो रुपये के खर्च में उपलब्ध होगी। साथ ही दिल्ली में आज मौसम करवट ले सकता है। तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: रक्षाबंधन आज, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा लंपी वायरस का टीका, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन आज, राखी बांधने के लिए इस शुभ मुहूर्त का करें इंतजार
सावन पूर्णिमा तिथि और भद्रारहित काल पर हर वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस साल रक्षाबंधन की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। 11 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के लगने के साथ ही भद्रा शुरू हो जाएगी, लेकिन भद्रा का वास पाताल लोक में रहेगा। मुहूर्त शास्त्र चिंतामणि के अनुसार जब भद्रा का वास पृथ्वीलोक पर होता है तो इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकते हैं, लेकिन यही भद्रा जब पाताललोक में निवास करे तो इसका असर पृथ्वी वासियों के ऊपर नहीं होता है। ऐसे में 11 अगस्त को भद्रा का निवास पृथ्वी पर नहीं है इसलिए रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा लंपी वायरस का टीका
लंपी स्किन बीमारी से बचाव के लिए लंपी प्रो-वैक आईएनडी महज एक से दो रुपये के खर्च में उपलब्ध होगी। यह शत प्रतिशत सुरक्षित वैक्सीन होगी। महज एक साल में स्वदेशी वैक्सीन तैयार करने वाले हरियाणा के हिसार के दो वैज्ञानिकों डॉ. नवीन कुमार व डॉ. संजय ने यह दावा किया है। हरियाणा के हिसार में राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि 2019 में यह बीमारी पहली बार ओडिशा में मिली थी। पहले तीन महीने में इसके विषाणु की पहचान की गई। जिसमें पता लगा कि यह लंपी बीमारी का मुख्य कारण वायरस है, जो पोक्स फैमिली का है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में आज बारिश की संभावना
राजधानी में मानसूनी गतिविधियां थमने के बाद उमस भरी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राहत की बात यह है कि आज मौसम करवट ले सकता है। तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। दिल्ली में बुधवार को दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों का बुरा हाल रहा। पढ़ें पूरी खबर...
बिहार में भाजपा आज जिला-प्रखंड दफ्तरों पर देगी धरना
नीतीश कुमार के अचानक राजग छोड़कर महागठबंधन का हिस्सा बनने के खिलाफ भाजपा पूरे बिहार में विश्वासघात दिवस मना रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राधामोहन सिंह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय समेत तमाम भाजपा नेताओं ने बुधवार को पटना स्थिति भाजपा कार्यालय के बाहर धरना दिया। पार्टी ने आज भी सभी जिला और प्रखंड कार्यालयों पर धरना देने का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...