सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: नीतीश को BJP ने दिया झटका, लद्दाख में PP15 से भारत-चीन के सैनिक पीछे हटे, पढ़ें अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Sep 2022 06:47 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 13 September Today: Important and big news stories of 13 September updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) को एक और झटका दिया है, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की दमन और दीव इकाई का सोमवार को भाजपा में विलय हो गया। पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं, पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में गश्त चौकी-15 (PP-15) के तनाव वाले इलाके से भारत और चीन ने अग्रिम मोर्चे के अपने सैनिकों को पीछे के स्थानों पर भेज दिया है। साथ ही फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना आज से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वह अपने समकक्ष एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वार्ता करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 13 September Today: Important and big news stories of 13 September updates on Amar Ujala
दमन और दीव में जदयू के 15 पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल। - फोटो : ANI

नीतीश को झटका, दमन और दीव में जदयू की पूरी इकाई का भाजपा में विलय
भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल-यूनाइटेड को एक और झटका दिया है, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की दमन और दीव इकाई का सोमवार को भाजपा में विलय हो गया। पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 13 September Today: Important and big news stories of 13 September updates on Amar Ujala
भारत-चीन सीमा विवाद - फोटो : पीटीआई

पूर्वी लद्दाख में PP-15 से भारत और चीन के सैनिक पीछे हटे
पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में गश्त चौकी-15 (PP-15) के तनाव वाले इलाके से भारत और चीन ने अग्रिम मोर्चे के अपने सैनिकों को पीछे के स्थानों पर भेज दिया है। इसके साथ ही वहां के अस्थाई बुनियादी ढांचे को भी ध्वस्त कर दिया गया है। सैनिकों को पीछे हटाने की पांच दिवसीय प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाए जा रहे हैं।  
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 13 September Today: Important and big news stories of 13 September updates on Amar Ujala
Catherine Colonna - फोटो : social media

फ्रांस की विदेश मंत्री आज से तीन दिन के भारत दौरे पर
फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना आज से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वह अपने समकक्ष एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वार्ता करेंगी। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, 13-15 सितंबर तक अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान कोलोना मुंबई में उद्योग जगत की शख्सियतों के साथ भी मुलाकात करेंगी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 13 September Today: Important and big news stories of 13 September updates on Amar Ujala
संसद भवन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

संसदीय पैनल ने कहा- कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों का ऑडिट करे सरकार
देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों के दावे को सरकार लगातार नकारती रही है। इसी बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने एक रिपोर्ट में सिफारिश की है कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड की मौतों की जांच करे और पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा सुनिश्चित करे।   पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed