सब्सक्राइब करें

AmarUjala Top News: कानून मंत्रियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट मिला, पढ़ें अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Oct 2022 06:57 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 15 0ctober Today: Important And Big News Stories Of 15 0ctober Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से संबोधित करेंगे। वहीं देश में ओमिक्रॉन का एक और नया उप वैरिएंट मिला है। वैज्ञानिकों ने इसे एक्सबीबी का नाम दिया है जो ओमिक्रॉन से जुड़े सभी उप वैरिएंट में सबसे अधिक गंभीर माना जा रहा है। साथ ही भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को एच और एल वर्कर वीजा श्रेणियों और उनके परिवार के सदस्यों के एक लाख से अधिक अप्वाइंटमेंट स्वीकार कर लिए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 15 0ctober Today: Important And Big News Stories Of 15 0ctober Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

आज कानून मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी गुजरात के एकता नगर में कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा की जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 15 0ctober Today: Important And Big News Stories Of 15 0ctober Updates On Amar Ujala
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

देश में ओमिक्रॉन का XBB वैरिएंट मिला
देश में ओमिक्रॉन का एक और नया उप वैरिएंट मिला है। वैज्ञानिकों ने इसे एक्सबीबी का नाम दिया है जो ओमिक्रॉन से जुड़े सभी उप वैरिएंट में सबसे अधिक गंभीर माना जा रहा है। अभी तक यह उप वैरिएंट बांग्लादेश, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में था लेकिन बीते कुछ महीनों में ही ये भारत के कई राज्यों तक पहुंचा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline 15 0ctober Today: Important And Big News Stories Of 15 0ctober Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी दूतावास ने वीजा के एक लाख आवेदन स्वीकार किए
अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों को अमेरिकी दूतावास ने बड़ी राहत दी है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को एच और एल वर्कर वीजा श्रेणियों और उनके परिवार के सदस्यों के एक लाख से अधिक अप्वाइंटमेंट स्वीकार कर लिए हैं। इसकी जानकारी अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट करके दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 15 0ctober Today: Important And Big News Stories Of 15 0ctober Updates On Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

आज अलीगढ़ आएंगे सीएम योगी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर अलीगढ़ पहुंचेंगे। वह शहर में करीब 18 घंटे तक रुकेंगे। मुख्यमंत्री हैबिटेट सेंटर समेत 406 करोड़ की 59 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वह मुरादाबाद से हेलीकॉप्टर से लोधा आईटीएम कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां निर्मांणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का जायजा लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed