फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: विरोध-प्रदर्शन के बीच अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, यूजीसी ने पेशेवरों को दिया तोहफा, पढ़ें अहम समाचार

Fri, 17 Jun 2022 06:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Jun 2022 06:32 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 17 June Today: Important and big news stories of 17 June updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना को लेकर गुरुवार को एक बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के लिए अधिकतम आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल तक कर दी है। यानी भर्ती के लिए अधिकतम आयुसीमा में दो साल की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूूजीसी) ने नौकरी के चलते पीएचडी नहीं कर पाने वाले पेशेवरों को बड़ी राहत दी है। साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से तीन दिन तक राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के समर्थन में प्रचार करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 17 June Today: Important and big news stories of 17 June updates on Amar Ujala
अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव। - फोटो : Agency

विरोध-प्रदर्शन के बीच अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव
रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना को लेकर गुरुवार को एक बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के लिए अधिकतम आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल तक कर दी है। यानी भर्ती के लिए अधिकतम आयुसीमा में दो साल की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, युवाओं को अधिकतम आयु सेवा में दो साल छूट का यह फायदा सिर्फ पहले साल में ही मिलेगा।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 17 June Today: Important and big news stories of 17 June updates on Amar Ujala
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग। - फोटो : सोशल मीडिया

यूजीसी ने पेशेवरों को दिया तोहफा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नौकरी के चलते पीएचडी नहीं कर पाने वाले पेशेवरों को बड़ी राहत दी है। अब वर्किंग प्रोफेशनल नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम पीएचडी कर सकेंगे। इसमें पीएचडी प्रोग्राम में छह महीने का कोर्स वर्क रेगुलर मोड से करना होगा, जबकि थीसिस समेत अन्य रिसर्च वर्क पार्ट टाइम मोड से कर सकेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 17 June Today: Important and big news stories of 17 June updates on Amar Ujala
असम में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त। - फोटो : PTI

आज पश्चिम बंगाल की ओर मानसून के बढ़ने के आसार
भारी बारिश ने पूर्वोत्तर राज्यों के बड़े इलाकों में तबाही मचाई है। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के बड़े इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक इस क्षेत्र में और बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी हिस्सों तथा राज्य के सभी उत्तरी जिलों की ओर बढ़ने का अनुमान है। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 17 June Today: Important and big news stories of 17 June updates on Amar Ujala
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI

आज से चुनाव मैदान में उतरेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से तीन दिन तक राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के समर्थन में प्रचार करेंगे। तीनों दिन के रोड शो में आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed