सब्सक्राइब करें

Amar ujala Top News: मेसी देश के लिए खेलना जारी रखेंगे, रामलीला मैदान में आज किसानों की रैली, पढ़ें अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 19 Dec 2022 06:52 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 19 December Today: Important And Big News Stories Of 19 December Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने रविवार को विश्व कप जीतने की अपनी जीवन भर की महत्वाकांक्षा को साकार करने के बावजूद अपने देश के लिए खेलना जारी रखने का संकल्प लिया है। वहीं, भारतीय किसान संघ की ओर से आज रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली आयोजित होगी। इसमें करीब 55 हजार किसान व अन्य लोगों के आने की संभावना है। साथ ही निर्धारित समय से पूर्व खत्म हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में तवांग में भारत-चीन सेना के बीच हुई झड़प और बहु राज्य सहकारी समिति संशोधन बिल पर सरकार और विपक्ष के बीच नए सिरे से जंग छिड़ने के आसार हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 19 December Today: Important And Big News Stories Of 19 December Updates On Amar Ujala
Lionel Messi - फोटो : social media

लियोनेल मेसी का सपना हुआ पूरा, FIFA विश्व कप जीतने के बावजूद देश के लिए खेलना रखेंगे जारी
अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने रविवार को विश्व कप जीतने की अपनी जीवन भर की महत्वाकांक्षा को साकार करने के बावजूद अपने श के लिए खेलना जारी रखने का संकल्प लिया है। एएफपी समाचार एजेंसी के हवाले ये खबर सामने आई है। मेसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को अर्जेंटीना ने हाई वोल्टेज फाइनल मुकाबले में फ्रांस को 4-2 से हराया।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 19 December Today: Important And Big News Stories Of 19 December Updates On Amar Ujala
रैली की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मैदान में गर्जना रैली: आज आएंगे 55 हजार किसान, प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
भारतीय किसान संघ की ओर से आज रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली आयोजित होगी। इसमें करीब 55 हजार किसान व अन्य लोगों के आने की संभावना है। किसान करीब 800 बसों व 4000 निजी गाड़ियों से आएंगे। ऐसे में रामलीला मैदान व आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक बड़े पैमाने पर प्रभावित हो सकता है।     पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 19 December Today: Important And Big News Stories Of 19 December Updates On Amar Ujala
संसद का शीतकालीन सत्र। - फोटो : ANI

तवांग, सहकारी समिति बिल बढ़ाएंगे संसद का तापमान, निर्धारित समय से पूर्व खत्म हो रहा सत्र
निर्धारित समय से पूर्व खत्म हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में तवांग में भारत-चीन सेना के बीच हुई झड़प और बहु राज्य सहकारी समिति संशोधन बिल पर सरकार और विपक्ष के बीच नए सिरे से जंग छिड़ने के आसार हैं। विपक्ष संसद के दोनों सदनों में तवांग मामले में बहस के अलावा सहकारी समिति बिल को स्थायी समिति के समक्ष भेजने पर अड़ा है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 19 December Today: Important And Big News Stories Of 19 December Updates On Amar Ujala
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

आज से शुरू हो रहे सुशासन सप्ताह में 3,100 से अधिक सेवाएं होंगी ऑनलाइन
कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आज से शुरू हो रहे सुशासन सप्ताह में 3,100 से अधिक नई सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा। ‘प्रशासन गांव की ओर’ विषय पर आधारित राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान कई सुशासन गतिविधियों की योजना बनाई गई हैं। बयान के अनुसार यहां विज्ञान भवन में आज केंद्रीय कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन मामलों के मंत्री जितेंद्र सिंह पांच दिवसीय ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ करेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed