फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: हिजाब मामले में सुनवाई आज, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना होगी जारी, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 22 Sep 2022 07:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 22 Sep 2022 07:05 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 22 September Today: Important and big news stories of 22 September updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक सरकार ने दलील दी है कि हमने किसी धार्मिक पहलू को नहीं छुआ है, सिर्फ कक्षा के भीतर हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया है। राज्य सरकार सिर्फ यूनिफॉर्म को विनियमित कर छात्रों में अनुशासन पैदा करना चाहती है। अनुच्छेद-19 में अधिकारों पर कोई प्रतिबंधात्मक प्रभाव ‘आकस्मिक’ है और यह कानून को अमान्य करने का आधार नहीं हो सकता है। इस मामले में सुनवाई आज होगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया आज अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। इसके लिए नामांकन 24 से 30 सितंबर तक होगा। चुनाव 17 अक्तूबर को होगा और इसका परिणाम दो दिन बाद आएगा। साथ ही आज पंचतत्व में विलीन होंगे राजू श्रीवास्तव। आज सुबह 8 बजे से होंगे पार्थिव देह के अंतिम दर्शन। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 22 September Today: Important and big news stories of 22 September updates on Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

हिजाब प्रतिबंध मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक सरकार ने दलील दी है कि हमने किसी धार्मिक पहलू को नहीं छुआ है, सिर्फ कक्षा के भीतर हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया है। राज्य सरकार सिर्फ यूनिफॉर्म को विनियमित कर छात्रों में अनुशासन पैदा करना चाहती है। अनुच्छेद-19 में अधिकारों पर कोई प्रतिबंधात्मक प्रभाव ‘आकस्मिक’ है और यह कानून को अमान्य करने का आधार नहीं हो सकता है। इस मामले में आज सुनवाई  होगी।   पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 22 September Today: Important and big news stories of 22 September updates on Amar Ujala
congress logo - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस को 24 साल बाद मिलेगा गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष, चुनाव की अधिसूचना आज होगी जारी
वंशवाद के आरोपों से अक्सर घिरने वाली कांग्रेस में 24 साल बाद फिर गांधी परिवार से इतर अध्यक्ष लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया आज अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। इसके लिए नामांकन 24 से 30 सितंबर तक होगा। चुनाव 17 अक्तूबर को होगा और इसका परिणाम दो दिन बाद आएगा।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 22 September Today: Important and big news stories of 22 September updates on Amar Ujala
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

आज पंचतत्व में विलीन होंगे राजू, सुबह 8 बजे से होंगे पार्थिव देह के अंतिम दर्शन
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 10.20 बजे राजू श्रीवास्तव ने आखिरी सांस ली। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। वहीं, उनके निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी और बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेताओं तक ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 22 September Today: Important and big news stories of 22 September updates on Amar Ujala
बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। दोपहर तक मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 2.8 मिमी व गुरुग्राम में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा नोएडा, फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।   पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed