ज्ञानवापी-शृंगार गौरी मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जिला जज की अदालत में मंगलवार को मुस्लिम पक्ष ने दलील दी कि ज्ञानवापी का असली मालिक आलमगीर है, जिस वक्त मस्जिद का निर्माण हुआ उस वक्त मुगल शासक औरंगजेब का शासन था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के लोगों को होमी भाभा कैंसर अस्पताल की सौगात देंगे। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में बने इस अस्पताल के बाद पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही दो माह की ट्रेनिंग के बाद आज से 11 महिलाएं राजघाट डिपो से बसों को लेकर कई मार्गों के लिए रवाना होंगी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इस पहल से महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ उनके लिए रोजगार संभावनाएं भी बढ़ेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: ज्ञानवापी मामले में औरंगजेब की एंट्री, पीएम मोदी मोहाली को देंगे सौगात, पढ़ें अहम खबरें
ज्ञानवापी मामले में औरंगजेब की एंट्री
ज्ञानवापी-शृंगार गौरी मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में जिला जज की अदालत में मंगलवार को मुस्लिम पक्ष ने दलील दी कि ज्ञानवापी का असली मालिक आलमगीर है, जिस वक्त मस्जिद का निर्माण हुआ उस वक्त मुगल शासक औरंगजेब का शासन था। इस संपत्ति पर भी औरंगजेब का नाम आलमगीर के तौर पर दर्ज है। उसके द्वारा ही यह संपत्ति दी गई, जिस पर मस्जिद बनाई गई है। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी आज मोहाली में कैंसर अस्पताल की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के लोगों को होमी भाभा कैंसर अस्पताल की सौगात देंगे। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में बने इस अस्पताल के बाद पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे पंजाब को कुछ अन्य सौगात भी दे सकते हैं। फिरोजपुर की घटना और पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है। पढ़ें पूरी खबर...
पहली बार 11 महिलाएं संभालेंगी डीटीसी बसों के स्टीयरिंग
दो माह की ट्रेनिंग के बाद आज से 11 महिलाएं राजघाट डिपो से बसों को लेकर कई मार्गों के लिए रवाना होंगी। महिला चालकों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा होने पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि इस पहल से महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ उनके लिए रोजगार संभावनाएं भी बढ़ेंगी। अगले कुछ महीनों में 200 महिला चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
आज से दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 और इलेक्ट्रिक बसें
यात्रियों की सहूलियत और बसों की कमी दूर करने के लिए आज एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी। इससे ना तो प्रदूषण होगा और ना ही लोगों को सफर के लिए लंबा इंतजार करना होगा। पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, महिलाओं के लिए अलग सीट और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाओं से युक्त बसें राजघाट डिपो से अलग अलग मार्गों पर रवाना होंगी। पढ़ें पूरी खबर...