सब्सक्राइब करें

Cheteshwar Pujara: इंग्लैंड में चेतेश्वर पुजारा का शानदार फॉर्म जारी, जड़ा तीसरा शतक, टीम ने बनाए 400 रन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Tue, 23 Aug 2022 09:50 PM IST
सार

दो विकेट गिर जाने के बाद पुजारा क्रीज पर आए। उन्होंने एल्सॉप के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 240 रनों की साझेदारी की। पुजारा 45वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और दो छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 146.67 का रहा।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara hits third century in England Sussex vs Middlesex Royal London One Day Cup 2022 video watch
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का शानदार फॉर्म इंग्लैंड में जारी है। उन्होंने ससेक्स टीम के लिए रॉयल लंदन वनडे कप में सीजन का तीसरा शतक लगाया। पुजारा ने मिडलसेक्स के खिलाफ मंगलवार को 90 गेंद पर 132 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके शतक की बदौलत ससेक्स की टीम ने 50 ओवर में चार विकेट पर 400 रन बनाए।
Trending Videos
Cheteshwar Pujara hits third century in England Sussex vs Middlesex Royal London One Day Cup 2022 video watch
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
मिडलसेक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ससेक्स के अली ऑर और टॉम एल्सॉप ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। ऑर 28 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद टॉम क्लार्क नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara hits third century in England Sussex vs Middlesex Royal London One Day Cup 2022 video watch
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
दो विकेट गिर जाने के बाद पुजारा क्रीज पर आए। उन्होंने एल्सॉप के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 240 रनों की साझेदारी की। पुजारा 45वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और दो छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 146.67 का रहा।

Cheteshwar Pujara hits third century in England Sussex vs Middlesex Royal London One Day Cup 2022 video watch
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा के आउट होने के बाद एल्सॉप ने मोर्चा संभाले रखा। वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए। एल्सॉप ने 155 गेंद पर 189 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और पांच छक्के लगाए। रॉवलिंस ने आठ गेंद पर 14 रन बनाए। ओलिवर कार्टर सात गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara hits third century in England Sussex vs Middlesex Royal London One Day Cup 2022 video watch
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा ने इससे पहले 14 अगस्त को सरे के खिलाफ 131 गेंद पर 174 रन की पारी खेली थी। तब उन्होंने 110 रन सिर्फ बाउंड्री से बना लिए थे। पुजारा ने 20 चौके और पांच छक्के लगाए थे। वहीं, पुजारा ने वार्विकशायर के खिलाफ 79 गेंदों में 107 रन की पारी खेली थी। तब उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 135.44 का रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed