सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: अभिनेत्री अमरीन के हत्यारों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, ओम प्रकाश चौटाला की सजा पर आएगा फैसला, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 27 May 2022 06:21 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 27 May Today: Important and big news stories of 27 May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सुरक्षा बलों ने कश्मीरी अभिनेत्री अमरीन भट्ट की हत्या करने वाले दोनों आतंकवादियों को घेर कर ढेर कर दिया। दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा के अवंतीपोरा में गुरुवार रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का खात्मा कर दिया गया। वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को आज सजा सुनाई जाएगी। उन्हे दोषी करार दिया जा चुका है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उदघाटन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 27 May Today: Important and big news stories of 27 May updates on Amar Ujala
पुलवामा में मुठभेड़ - फोटो : ani

अभिनेत्री अमरीन के हत्यारों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा के अवंतीपोरा में गुरुवार रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का खात्मा कर दिया गया।कश्मीर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कश्मीरी अभिनेत्री अमरीन भट्ट की हत्या करने वाले दोनों आतंकवादियों को घेर कर ढेर कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 27 May Today: Important and big news stories of 27 May updates on Amar Ujala
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

ओम प्रकाश चौटाला की सजा का एलान आज
आय से अधिक संपत्ति के मामले में इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को आज सजा सुनाई जाएगी। उन्हे दोषी करार दिया जा चुका है। गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में सजा पर बहस हुई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। एक ओर जहां चौटाला के वकील ने उनकी दिव्यांगता और बीमारियों का हवाला देते हुए नरमी बरतने का आग्रह किया, वहीं सीबीआई के वकील ने चौटाला को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही।  पढ़ें पूरी खबर...


Top News Headline 27 May Today: Important and big news stories of 27 May updates on Amar Ujala
ड्रोन महोत्सव का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - फोटो : ANI

ड्रोन महोत्सव का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उदघाटन करेंगे। महोत्सव में पूरी तरह देश में निर्मित ड्रोन टैक्सी की प्रतिकृति को प्रदर्शित किया जाएगा। पीएम पीएम ड्रोन परिचालन कार्यक्रम भी देखेंगे। दो दिवसीय महोत्सव देश में खेती में ड्रोन के प्रयोग को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित किया जा रहा  है। उद्घाटन समारोह के दौरान मोदी ड्रोन का प्रयोग कर रहे किसानों से बात कर उनके अनुभव जानेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 27 May Today: Important and big news stories of 27 May updates on Amar Ujala
ई-कॉमर्स - फोटो : social media

फर्जी समीक्षा से गुमराह करने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों पर शिकंजा
फर्जी समीक्षा कर ग्राहकों को गुमराह करने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों पर सरकार शिकंजा कसने की तैयारी में है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कंपनियों के अधिकारियों को शुक्रवार को तलब किया है। मंत्रालय एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई) के साथ अधिकारियों की बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि ई-कॉमर्स कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उत्पाद खरीदने और सेवाओं का किस तरह से समीक्षा करती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed