पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारतीय मौसमविज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि इस दौरान इन इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा। वहीं, यूपी में मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मड़ई में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही नेपाल में बुधवार रात एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर नेपाल के अनुसार बागलुंग जिले में महसूस किए गए झटकों की तीव्रता 4.7 और 5.3 रही। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: शीतलहर और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, यूपी में आग से एक परिवार के 5 लोगों की मौत, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में पूरा उत्तर भारत, भीषण सर्दी में होगा नए साल का आगाज
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारतीय मौसमविज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि इस दौरान इन इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा। उसके बाद शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है और कोहर में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
मऊ: मड़ई में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मड़ई में आग लगने से परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। मंगलवार रात अचानक मड़ई में आग की लपटें निकलने लगीं। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पाकर सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, घोसी सीओ उमाशंकर उत्तम, कोपागंज एसओ अमित मिश्रा भी पहुंचे। करीब 30 मिनट बाद आग बुझाई जा सकी। पढ़ें पूरी खबर...
एक घंटे के अंदर दो भूकंप के झटकों से थर्राया नेपाल, 4.7 और 5.3 रही तीव्रता
नेपाल में बुधवार रात एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर नेपाल के अनुसार बागलुंग जिले में महसूस किए गए झटकों की तीव्रता 4.7 और 5.3 रही। पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड के दो जिलों में शीतलहर का कहर, आज और कल बंद रहेंगे हरिद्वार के सभी स्कूल
ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में शीतलहर का कहर जारी है। इससे जल्द निजात की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि, मौसम विभाग ने दोनों जिलों में अगले 48 घंटे के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ने के साथ ही कोहरे की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...