देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है। कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है। कोरोना को लेकर आज देशभर में मॉकड्रिल होगी। वहीं चीन से तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दो दिन के दौरे पर अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे। साथ ही अकोला जिले पारस गांव में रविवार को आई बारिश की वजह से एक टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30-40 लोग घायल हो गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: कोरोना संक्रमण को लेकर देशभर में मॉकड्रिल आज, अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर अमित शाह, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण को लेकर आज देशभर में मॉकड्रिल
देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है। कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है, तो कई प्रदेशों ने बेहद सावधान रहने की हिदायत दी है। जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज से अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर अमित शाह
चीन से तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दो दिन के दौरे पर अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे। वहां वह चीनी सीमा से सटे गांव किबिथू में वाइब्रेंट विलेज योजना लॉन्च करेंगे। योजना पर 4800 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
टिन शेड पर गिरा नीम का पेड़, सात की दर्दनाक मौत
अकोला जिले पारस गांव में रविवार को आई बारिश की वजह से एक टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया। घटना में शेड धराशायी हो गया। देखते ही देखते मौके पर हाहाकार मच गया। अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30-40 लोग घायल हो गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से युगांडा व मोजाम्बिक की यात्रा पर
विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को युगांडा और मोजाम्बिक की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को यह जानकारी दी। एमईए ने कहा कि विदेश मंत्री की युगांडा व मोजाम्बिक यात्रा से दोनों देशों के साथ भारत के मजबूत द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...